AAP की शैली ओबरॉय चुनी गईं दिल्ली की नई मेयर, मनीष सिसोदिया बोले-गुंडे हार गए

बीजेपी और दिल्ली के एलजी पर तंज कसते हुए डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा कि, गुंडे हार गये, जनता जीत गयी।

AAPs Shelly Oberoi elected new mayor of Delhi, Manish Sisodia takes dig at BJP

लंबी खींचतान के बाद आखिरकार दिल्ली को नया मेयर मिल ही गया। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी डॉ. शैली ओबेरॉय को दिल्ली का नया मेयर चुन लिया गया है। इस चुनाव में शैली ओबेरॉय को 150 वोट मिले, जबकि बीजेपी उम्मीदवार रेखा गुप्ता को 116 वोट मिले। आप के चुनाव जीतने के बाद दिल्ली क डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने तंज कसा है। मनीष ने ट्वीट कर लिखा कि, गुंडे हार गये, जनता जीत गयी।

बीजेपी और दिल्ली के एलजी पर तंज कसते हुए डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा कि, गुंडे हार गये, जनता जीत गयी। दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बधाई और दिल्ली की जनता का तहे दिल से एक बार फिर से आभार। आप की पहली मेयर शैली ऑबरॉय को भी बहुत बहुत बधाई।

वहीं विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि गुंडागर्दी हार गई, जनता जीत गई। बीजेपी धोखा देकर अपना मेयर बनाना चाहती थी। मैं शैली ओबेरॉय को दिल्ली का मेयर चुने जाने पर बधाई देता हूं। अब अली इकबाल डिप्टी मेयर बनेंगे।

आम आदमी पार्टी ने चार दिसंबर को हुए एमसीडी चुनाव में 134 वार्डों में जीत हासिल की थी। आप ने नगर निकाय पर भाजपा के 15 साल पुराने शासन को समाप्त कर दिया था। वहीं भाजपा इस चुनाव में 104 वार्ड में जीत के साथ दूसरे स्थान पर रही थी। कांग्रेस को मात्र नौ सीटें मिली थी। जिसके बाद लगातार मेयर के चुनाव को लेकर दिल्ली में खींचतान चल रही थी।

सुप्रीम कोर्ट ने 17 फरवरी को महापौर, उप महापौर और नगर निकाय की स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव की तारीख तय करने के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की पहली बैठक बुलाने के लिए 24 घंटे के भीतर नोटिस जारी करने का आदेश दिया था। जिसके बाद आज मेयर के लिए चुनाव हुआ जिसमें शैली ऑबरॉय दिल्ली की नई महापौर चुनी गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+