'सुंदरकांड पढ़ने के लिए भी क्या परमिशन लेनी होगी', BJP पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह

Sanjay Singh On BJP: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर धर्म और पूजा-पाठ को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के साथ सुंदरकांड का पाठ करने के बाद बीजेपी नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी और सोशल मीडिया पर आप नेताओं को निशाना बनाया।

संजय सिंह ने सवाल उठाया कि क्या अब देश में पूजा-पाठ करने के लिए भी बीजेपी से अनुमति लेनी पड़ेगी। उन्होंने राम मंदिर में कथित चंदा घोटाले का भी जिक्र किया और कहा कि सुंदरकांड का पाठ भगवान से न्याय की प्रार्थना के लिए किया गया था।

Sanjay Singh On BJP

BJP खुलेआम गालियां देने पर उतर आई है- संजय सिंह

AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि, नमस्कार, जय हिंद साथियों। कल आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल जी के साथ सुंदरकांड का पाठ किया, उसके बाद पूरी भारतीय जनता पार्टी 'बौखलाना' शब्द तो शायद ठीक नहीं होगा, बिलबिला गई। बिलबिला गई, खुलेआम गालियां देने पर उतर आई है, ट्विटर पर, फेसबुक पर, हर जगह। 'तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई सुंदरकांड का पाठ करने की?'

'अपने आप को हिंदू धर्म का ठेकेदार मान के बैठे हुए हैं'

सांसद संजय सिंह ने आगे कहा कि, मुझे लगता है अगर यह हालात हैं तो फिर तो देश में करोड़ों हिंदुओं को पूजा-पाठ करने के लिए भी बीजेपी की परमिशन लेनी पड़ेगी। आपके घर-घर में घुस के देखा जाएगा, आप सुंदरकांड पढ़ रहे हैं, आप रामायण पढ़ रहे हैं, आप गीता पढ़ रहे हैं, आप पूजा कर रहे हैं कि नहीं कर रहे हैं, और पूजा कर रहे हैं तो बीजेपी वाले से परमिशन लिए हैं कि नहीं लिए हैं। मंदिर में जाना हो तो इनसे परमिशन, सुंदरकांड का पाठ करना हो तो इनसे परमिशन। इनको कहां टेंडर मिला हिंदू धर्म का? कैसे यह अपने आप को हिंदू धर्म का ठेकेदार मान के बैठे हुए हैं? यह आपको सोचना होगा।

ये भी पढ़ें: E20 Petrol Row: 'मोदी सरकार के झूठ बोलने से सच नहीं बदलेगा', केजरीवाल ने फिर उठाए ई-20 पेट्रोल पर सवाल

भाजपाइयों, इतना मत बिलबिलाओ- संजय सिंह

संजय सिंह ने आगे कहा, और मैं भाजपाइयों से कहना चाहता हूं, भाजपाइयों, इतना मत बिलबिलाओ। तुम्हारे केंद्रीय मंत्री से लेकर प्रवक्ता तक, सारे लोग गालियां देने पर लग गए हो। इतना बिलबिलाओ मत। अभी तो सुंदरकांड का पाठ हुआ है। किसलिए हुआ? प्रभु श्री राम के मंदिर में करोड़ों का घोटाला और चोरी, चंदा चोरी तुम्हारे लोगों ने किया, तब तो तुम लोग नहीं बोले, चुपचाप थे। हमने सुंदरकांड का पाठ करके प्रभु से प्रार्थना की है चंदा चोरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए, भगवान बजरंग बली से आशीर्वाद मांगा है। प्रधानमंत्री के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान भी चल रहा है। तो मैं अभी आप लोगों को यह समझाना चाहता हूं, परेशान मत हो, अभी तो सिर्फ सुंदरकांड का पाठ हुआ है, जब लंकाकांड का पाठ होगा तो तुम्हारी क्या हालत होगी, तुम समझ सकते हो। जय हिंद।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+