AAP सांसद संजय सिंह ने लगाया बड़ा आरोप, तिहाड़ जेल में केजरीवाल को दी जा रही धमकी

Arvind Kejriwal arrest: आम आदमी पार्टी के राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह ने अब बड़ा आरोप लगाया है कि दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ा जेल में धमकी दी जा रही है। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि दिल्‍ली के सीएम केजरीवाल को मोदी सरकार जेल में हिटलरशाही से रखना चाहती है।

sanjay singh

संजय सिंह ने ये भी दावा किया कि केंद्र सरकार तिहाड़ जेल को गैंस चैंबर में बदलना चाहती है। उन्‍होंने बताया तिहाड़ जेल में बंद बड़े से बड़े खूंखार अपराधियों को जो अधिकार दिए कि वो अपने परिवार से बात कर सकते हैं लेकिन वो अधिकार मोदी सरकार ने सीएम केजरीवाल से छीन रही है।

केजरीवाल को तिहाड़ जेल में धमकी दी जा रही

आप सांसद संजय सिंह ने कहा मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने अपने वकीलों के जरिए दिल्‍ली की जनता की सुविधाओं के लिए अपन विधायकों को संदेश भेजा कि वो अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों से मुलाकात करें और अगर उनकी कोई समस्‍या है तो उसका तुरंत निवारण किया जाए। जिसके बाद इसको लेकर जांच बैठा दी है। इसके साथ ही केजरीवाल को धमकी दी जा रही है कि वकीलों और परिवार से आपकी मुलाकात बंद करा दी जाएगी।

वकील मीटिंग के समय मौजूद रहते हैं पुलिसकर्मी

इसके साथ ही संजय सिंह ने आरोप लगाया कि केजरीवाल के साथ वकीलों की मीटिंग के दौरा 8 से 10 पुलिवाले उन्‍हें घेर कर खड़े रहते हैं, जबकि कानून के प्रवाधान के अनुसार से जेल में वकील के साथ मुलाकात के दौरान की बातें कोई नहीं सुन सकता है।

तिहाड़ जेल को यातना घर में तब्दील करना चाहते हैं

संजय सिंह ने सवाल किया कि क्या दिल्ली की तिहाड़ जेल को आप हिटलर के गैस चेंबर, यातना घर में तब्दील करना चाहते हैं। क्या एक मुख्यमंत्री अपने विधायकों को संदेश नहीं भेज सकता है?

जेल में प्रताड़ना देकर तोड़ने की कोशिश की जा रही

संजय सिंह ने कहा केजरीवाल को जेल में बंद करके उन्‍हें तोड़ने की कोशिश की जार रही लेकिन वो झुकने वाले नहीं हैं। उन्‍होंने कहा इस प्रताड़ना का जवाब जनता देगी। इसके साथ ही संजय सिंह ने दिल्‍ली की जनता से आह्वान किया और कहा जेल का जवाब वोट से दीजिए.

15 अप्रैल तक न्‍यायिक हिरासत में रहेंगे केजरीवाल

बता दें आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब नीति घोटाले से जुड़े केस में 15 अप्रैल तक तिहाड़ जेल में न्‍यायिक हिरासत में हैं।

संजय सिंह का बड़ा आरोप- ईडी का मकसद जांच का नहीं, आम आदमी पार्टी को खत्‍म करने का हैRead more at: https://hindi.oneindia.com/news/delhi/sanjay-singh-on-excise-policy-case-eds-objective-is-not-investigate-but-to-destroy-aam-aadmi-party-910755.html?ref_source=articlepage-Slot1-8&ref_medium=dsktp&ref_campaign=citylinkslider

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+