'हर कोई संजय सिंह नहीं हो सकता, वो तो डर कर दे दिए इस्तीफा', राजुकमार आनंद पर बोले सौरभ भारद्वाज
समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद के इस्तीफे से आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने आप पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी और पद से इस्तीफा दिया है। राजकुमार आनंद के इस्तीफे के बाद आप ने कुछ देर बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज और आप सांसद संजय सिंह मौजूद रहे। इस दौरान संजय सिंह ने बीजेपी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के पीछे आप को तोड़ने की मंशा है।

हर कोई संजय सिंह जैसा नहीं हो सकता- सौरभ भारद्वाज
कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि राज कुमार आनंद डर गए थे और इसलिए उन्होंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। क्योंकि हर कोई संजय सिंह जैसा नहीं हो सकता।
यह भी पढ़ें- संजय सिंह का बड़ा आरोप- ईडी का मकसद जांच का नहीं, आम आदमी पार्टी को खत्म करने का है












Click it and Unblock the Notifications