Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आप विधायक सोमनाथ भारती का आरोप, भाजपा उन्हें हनीट्रैफ में फंसाने की कोशिश कर रही

नई दिल्ली, 26 अगस्त। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ जिस तरह से जांच एजेंसियों ने शिकंजा कसना शुरू किया, उसके बाद आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पहले जहां आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर उनके विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया तो अब आप के विधायक सोमनाथ भारती ने भाजपा पर एक और बड़ा संगीन आरोप लगाया है।

somnath

सोमनाथ भारती ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी ने पहले हमारे विधायकों को 20-20 करोड़ रुपए में खरीदने की कोशिश की, लेकिन जब वह ऐसा करने में विफल रहे तो वो हमारे विधायकों को हनीट्रैप में फंसाना चाह रहे हैं। इस बाबत आप की ऱो से दिल्ली पुलिस से शिकायत भी दर्ज कराई गई है। सोमनाथ भारती ने कहा कि बुधवार से मुझे हनीट्रैफ में फंसाने के दो प्रयास किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इसके पीछे भाजपा का हाथ है।

सोमनाथ भारती ने ट्वीट करके लिखा, मैंने आधिकारिक तौर पर साइबरक्राम को इस बात की शिकायत दर्ज करा दी है। उम्मीद है कि अब इसका सच सामने आएगा। एक अन्य ट्वीट में भारती ने कहा कि मैं यह साझा करते हुए दंग हूं कि जब भाजपा हमारे विधायकों को खरीदने में विफल रही, उन्हें सीबीआई और ईडी से डरा नहीं पाई तो ये लोग कल से दो बार मुझे हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश कर चुके हैं। मैं दिल्ली पुलिस से अपील करता हूं कि वह इस मामले की जांच करे, मुझे गंभीर रूप से शक है कि इसके पीछे भाजपा है, ये लोग आप सरकार के पीछे पड़े हैं।

Recommended Video

    Operation Lotus की Al Qaeda से तुलना, 'Saamana' में Shiv Sena ने BJP को घेरा | वनइंडिया हिंदी। *News

    इससे पहले आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने पार्टी के पांच विधायकों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और आरोप लगाया था कि इन विधायकों को भाजपा ने 20-20 करोड़ रुपए में खरीदने की कोशिश की है। यही नहीं आप ने इसके बाद आरोप लगाया कि भाजपा उनके 40 विधायकों को 20-20 करोड़ में खरीदना चाहते हैं। आप ने मांग की है कि आखिर कहां से भाजपा के पास इन विधायकों को देने के लिए 800 करोड़ रुपए आए हैं, इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं भाजपा का कहना है कि आप लोगों का शराब घोटाले से ध्यान भटकाने के लिए यह सब कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+