सत्येंद्र जैन ने केंद्र सरकार पर निशाना, सिंगापुर में कोई वैरिएंट नहीं है तो वहां कोई केस भी नहीं होने चाहिए

नई दिल्ली, मई 19। सिंगापुर में आए कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर भारत में सियासत हो रही है। केंद्र सरकार और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने केजरीवाल के उस बयान पर नाराजगी जाहिर की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार को सिंगापुर के साथ हवाई सेवाएं तत्काल रूप से रद्द कर देनी चाहिए। केजरीवाल की इस टिप्पणी पर अब सिंगापुर सरकार ने भी कड़ी आपत्ति जताते हुए जवाब दिया है। साथ ही भारतीय उच्चायुक्त को तलब कर अपनी नाराजगी जताई है।

Recommended Video

      Delhi Coronavirus : Lockdown, Vaccine, Singapore Variants पर Satyendra Jain का जवाब | वनइंडिया हिंदी
      Satyendra Jain

      अब केजरीवाल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि कोरोना के बहुत से वैरिएंट हैं। सिंगापुर में कोई वैरिएंट नहीं है तो वहां कोई केस भी नहीं होना चाहिए था। केस तो हैं ही।

      दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आगे कहा कि दिल्ली में 18-44 साल के लोगों के लिए कोवैक्सीन खत्म हो चुकी है। 18-44 साल के लोगों के लिए कोविशील्ड भी लगभग 2 दिन के लिए बची है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कुल 27,000 के करीब बेड हैं जिसमें से 13,000 बेड खाली हैं। 6,500 के करीब ICU बेड हैं जिसमें 1200 के करीब खाली हैं। स्थिति दिन प्रतिदिन अच्छी हो रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+