मैं भी केजरीवाल अभियान के तहत आप विधायक जनरैल सिंह ने भाजपा पर जमकर बोला हमला

आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली में अभियान चला रही है। आम आदमी पार्टी मैं भी केजरीवाल अभियान चला रही है। आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ दिल्ली में यह अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत आम आदमी पार्टी के मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जा रहे हैं और लोगों से उनकी राय ले रहे हैं।

आप विधायक जरनैल सिंह ने सोमवार को तिलक नगर विधानसभा में डोर टू डोर मैं भी केजरीवाल अभियान चलाया। इस दौरान जरनैल सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब में सरकार है।

jarnail singh

राज्यसभा में हमारे कई सांसद हैं और एमसीडी में भी हमारे 100 से अधिक पार्षद हैं। हमारी पार्टी अब राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। ऐसे में जिस तेजी से हमारी पार्टी आगे बढ़ रही है उसकी वजह से भारतीय जनता पार्टी की टेंशन बढ़ गई है।

जरनैल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। फर्जी मुकदमे हमारे खिलाफ दर्ज किए जा रहे हैं। हमारे शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया गया। उन्होंने दिल्ली में बेहतरीन काम किया, स्कूलों के स्तर को बदलने का काम किया। हमारे स्वास्थ्य मंत्री को जेल में डाल दिया, जिन्होंने दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत की और अस्पतालों की हालत को सुधारने का काम किया।

आप नेता ने कहा कि भाजपा ने हमारे दो नेताओं को बेहतरीन काम करने के बाद भी जेल में डाल दिया। मोदी सरकार और अडानी के घोटालों को जिस नेता ने उजागर किसा उसे भी इन लोगों ने जेल में डाल दिया। भ्रष्टाचार के खिलाफ संजय सिंह मुखर आवाज रहे हैं। वो खुलकर मोदी सरकार के खिलाफ बोलते हैं, उन्हें भी इन लोगों ने जेल में डाल दिया।

जरनैल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक मात्र ऐसी बार्ती है जो काम के दम पर वोट मांगती है। हमारी सरकार ने कमीशनखोरी को खत्म किया है। महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा,स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमारी पार्टी ने जबरदस्त काम किया है। जिन नेताओं ने हजारों करोड़ के घोटाले किए वो भाजपा में हैं जबकि ईमानदार लोगों को जेल में डाल दिया गया है। मोदी सरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी जेल में डालना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+