Delhi MLAs Salary Hike: दिल्ली के विधायकों की सैलरी में हुई बढ़ोतरी, अब हर महीने मिलेंगे इतने रुपए

Salary Hike: दिल्ली के विधायकों की सैलरी में बढ़ोतरी के बाद उन्हें अब हर महीने 90 हजार रुपए मिलेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सहमति के बाद नवीनतम वेतन वृद्धि 14 फरवरी से लागू हो गई है।

Delhi MLAs Hike Salary

Delhi News: दिल्ली के विधायकों के वेतन-भत्ते बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। दिल्ली सरकार द्वारा विधायकों और मंत्रियों के वेतन में वृद्धि के प्रस्ताव को पारित करने के सात महीने बाद, कानून, न्याय और विधायी मामलों के विभाग ने बढ़ी हुई परिलब्धियों को अधिसूचित किया है। वेतन में करीब 65 फीसदी की वृद्धि की गई है। विधायकों को अब कुल 90000 रुपये महीना वेतन मिलेगा।

विधायकों को अब 90 हजार रुपए प्रति माह मिलेगा वेतन
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिछले साल जुलाई में विधायकों, मंत्रियों, स्पीकर, डिप्टी स्पीकर, विपक्ष के नेता और इस साल 14 फरवरी को मुख्य सचेतक के वेतन को संशोधित करने के लिए विधानसभा द्वारा पारित पांच अलग-अलग विधेयकों पर अपनी सहमति दी थी। राष्ट्रपति की स्वीकृति के दिन से ही नया वेतन प्रभावी हो गया है।

वेतन वृद्धि को लेकर आप विधायकों ने दिया था ये तर्क
विधायकों को पहले 54,000 रुपये वेतन मिलता था, जोकि अब बढ़कर 90 हजार रुपए हो गया है। शीला दीक्षित सरकार के तहत दिल्ली के विधायकों के वेतन और भत्तों को आखिरी बार नवंबर 2011 में संशोधित किया गया था।2015 में भारी जनादेश के साथ चुने जाने के बाद, आप विधायकों ने यह तर्क देते हुए अपने वेतन में महत्वपूर्ण वृद्धि की मांग की थी कि मौजूदा परिलब्धियां उनके परिवार और कार्यालयों को चलाने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।

नवीनतम वेतन वृद्धि 14 फरवरी से लागू
सांसदों का मूल वेतन ₹12,000 मासिक से बढ़ाकर ₹30,000 और मंत्रियों का मूल वेतन ₹20,000 से बढ़ाकर ₹60,000 प्रति माह कर दिया गया है। दिल्ली सरकार के कानून, न्याय और विधायी मामलों के विभाग ने वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी के लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी की। 2011 के बाद यह इस तरह का पहला संशोधन है।नवीनतम वेतन वृद्धि 14 फरवरी से लागू हुई जब राष्ट्रपति ने इस कदम पर अपनी सहमति दी।

ये भी पढ़ें- दिल्ली सरकार बच्चों को सिखाएगी जीवन का मकसद, 36 वीडियो एपिसोड लाएगा 'हैप्पीनेस'

वेतन वृद्धि पर 'आप' पार्टी के मुख्य सचेतक ने कही ये बात
सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्य सचेतक (Chief whip) दिलीप कुमार पांडे ने कहा कि बढ़ोतरी के बावजूद दिल्ली में देश में सबसे कम वेतन पाने वाले विधायक हैं। पांडेय ने कहा, 'हम वेतन और भत्तों में संशोधन की मंजूरी का स्वागत करते हैं, लेकिन दिल्ली के देश में रहने की उच्चतम लागत वाले शहरों में होने के बावजूद हम अभी भी सबसे कम भुगतान वाले हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+