AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को जमानत, दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़ा है मामला
दिल्ली की अदालत ने आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक अमानतुल्लाह खान को जमानत दे दी है। aap mla amanatullah khan bail delhi rouse avenue court
नई दिल्ली, 28 सितंबर : वक्फ बोर्ड से जुड़े मुकदमे में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक अमानतुल्लाह खान को जमानत दे दी है। अदालत ने एक लाख रुपये का बेल बॉन्ड भरने का फरमान भी सुनाया। बता दें कि अमानतुल्ला खान पर नियुक्तियों में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं। खान पिछले करीब हफ्ते भर से जेल में बंद थे।
Recommended Video
AAP MLA Amanatullah Khan को मिली ज़मानत, ACB ने किया था गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी *News

क्या है मामला
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति में कथित अनियमितताओं, धन के दुरुपयोग और आधिकारिक पद के दुरुपयोग से जुड़े एक मामले में आप विधायक अमानतुल्ला खान को बुधवार को जमानत दे दी।
कोर्ट ने आप विधायक अमानतुल्ला खान को एक लाख रुपये के जमानती मुचलके और इतनी ही राशि का बेल बॉन्ड भरने के बाद जमानत दी।












Click it and Unblock the Notifications