Delhi Assembly Session: मणिपुर पर चर्चा के दौरान दिल्ली विधानसभा में क्या हुआ? सौरभ भारद्वाज ने बताया
Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा सदन की कार्यवाही के तीसरे दिन यानी शुक्रवार 18 अगस्त को सदन में हंगामा हो गया। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। साथ ही, आप मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मणिपुर का मद्दा उठाते हुए बीजेपी को घेरा।
आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा विधायकों में से एक ने कहा कि मणिपुर हमारे लिए कोई महत्वपूर्ण नहीं रखता और फिर वे (भाजपा विधायक) दिल्ली विधानसभा सत्र से बहार चले गए। यह पूरे पूर्वोत्तर राज्यों के साथ धोखा है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा आज इतना गिर गई है कि उनके विधायक ने ये तक कह दिया कि मणिपुर हमारे लिए कोई मायने नहीं रखता। भाजपा विधायकों को उसके सुर में सुर मिलना और मणिपुर की चर्चा से वर्कआउट कर जाना...मुझे लगता है कि पूर्वोत्तर राज्यों के साथ धोखा है।
कहा कि बीजेपी नेताओं के एक बयान से पूर्वोत्तर राज्यों के हिंदुस्तान वासियों को सौतला बना दिया और जो दरार बहुत मुश्किल से भर पाई थी, उस दरार को फिर से घेरा कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने पूछा कि भाजपा द्वारका एक्सप्रेसवे के निर्माण में कथित घोटाले पर चर्चा से क्यों भाग रही है?
Recommended Video
आप बंदूक की नोक पर स्पीकर से अपनी बात नहीं मनवा सकते। स्पीकर ने कहा कि मैं आपको बोलने का मौका दूंगा। उन्होंने पहले भी हमारे दलित स्पीकर के साथ दुर्व्यवहार किया और आज भी उन्होंने वैसा ही किया। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे पर जो कथित भ्रष्टाचार हुआ, नेशनल हाईवेज को बनाने में जो भ्रष्टाचार हुआ, भारत के अंदर जो कैग की रिपोर्ट आई है वो हमारी बनाई हुई तो है नहीं। वहीं, आप विधायक दुर्गेश पाठक ने भी द्वारका एक्सप्रेसवे के निर्माण में घोटाले के आरोप लगाते हुए बीजेपी को घेरा।
उन्होंने कहा कि सीएजी रिपोर्ट में द्वारका एक्सप्रेसवे में इतनी खामियां और भ्रष्टाचार दिखाया गया है कि अगर ईमानदारी से इसकी जांच हो और मीडिया इसे उठाए तो ये हिन्दूस्तान के इतिहास का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार होगा।












Click it and Unblock the Notifications