दूसरी बार‍ राज्‍यसभा सांसद बने आप नेता संजय सिंह, सभापति ने दिलाई शपथ, जानें क्‍या बोलीं सांसद की पत्‍नी?

Sanjay Singh took oath as Rajya Sabha MP: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को राज्‍यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली। संजय सिंह लगातार दूसरी बार आम आदमी पार्टी की ओर से राज्‍यसभा सांसद बने हैं। संजय सिंह दिल्‍ली उत्‍पाद नीति केस में लंबे समय से जेल में हैं, कोर्ट की अनुमति पर आज वो राज्‍यपाल सचिवालय में शपथ लेने पहुंचे थे। राज्‍यसभा के सभापति उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उन्‍हें राज्‍य सभा सांसद पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Sanjay Singh took oath as Rajya Sabha MP

संजय सिंह को आम आदमी पार्टी ने जनवरी माह में राज्‍यसभा के लिए नामित किया था लेकिन तकनीकी कारणों से उनकी थपथ स्‍थगित हो रही थी। संजय सिंह जब आज जब दोबारा राज्‍यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने के लिए पहुंचे तब वो अपने पूरे जोश भरे अंदाज में थे। कोर्ट की परमीशन पर जब वो जेल से शपथ लेने पहुंचे तो आम आदमी पार्टी के नेताओं में गजब का उत्‍साह था।

संजय सिंह की पत्‍नी अनीता ने क्‍या कहा?

इस अवसर पर संजय सिंह के साथ उनकी पत्‍नी अनीता सिंह भी मौजूद थीं। इस मौके पर अनीता सिंह ने कहा "यह हमारे लिए खुशी का दिन है। आखिरकार संजय सिंह शपथ ले ली। वह निश्चित रूप से उन सभी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे जो दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें दी हैं।"

कोर्ट से मिली थी परमीशन

बता दें दूसरे कार्यकाल के लिए राज्‍यसभा के लिए चुने गए संजय सिंह को कोर्ट ने शपथ लेने की परमीशन दी थी। विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने 16 मार्च को ये आदेश दिया था साथ ही तिहाड़ जेल अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया था।

परिवार से मिलने की थी दी कोर्ट ने इजाजत

शराब नीति मामले के आरोपी संजय सिंह को कड़ी सुरक्षा में शपथ के लिए संसद में ले जाया जाए और उन्‍हें किसी से भी ना ही फोन पर और ना ही किसी व्‍यक्ति से बात करने की अनुमति दी जाए। अदालत ने इस अवसर पर उनके वकील और परिवार के सदस्यों से मिलने की परमीशन दी थी।

अक्‍टूबर 2023 में संजय सिंह हुए थे अरेस्‍ट

बता दें अक्‍टूबर 2023 में आप सांसद सिंह के नॉर्थ एवेन्यू स्थित घर पर तलाशी के बाद अरेस्ट किया था। उत्पाद शुल्क मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पार्टी के संचार प्रभारी विजय नायर के बाद संजय सिंह आप के तीसरे नेता थे जिनको इस मामले में अरेस्‍ट किया गया है।

जानें संजय सिंह पर क्‍या है आरोप?

ईडी की रिपोर्ट के अनुसार उत्पाद शुल्क मामले के एक आरोपी व्यवसायी दिनेश अरोड़ा, जो बाद में इस मामले में सरकारी गवाह बन गए उन्‍होंने संजय सिंह को दो करोड़ रुपये नकद देने की बात कही थी। इसके साथ ही उसने बयान दिया था कि संजय सिंह ने कुछ व्यवसायियों को लाभ पहुंचाने के लिए पूर्व उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसौदिया के जरिए शराब नीति में बदलाव सुनिश्चित किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+