कौन हैं इशिता सिंह? आप नेता संजय सिंह की बेटी का है बॉलीवुड कनेक्शन, जानिए खास बातें

दिल्ली में इन दिनों सियासी भूचाल सा आया हुआ है। शराब घोटाले मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं। इसी मामले में बीत 6 महीने से जेल में बंद पार्टी नेता संजय सिंह को जमानत मिल गई है। जेल से बाहर आने के बाद उनके परिवार और पार्टी में खुशी का माहौल है। उनकी बेटी ने पिता के घर वापसी पर कहा कि पापा काफी कमजोर दिख रहे हैं।

आप नेता संजय सिंह की बेटी इशिता सिंह के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। एक्ट्रेस होने के बावजूद बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि वो 'आप' नेता संजय सिंह की बेटी हैं। इशिता बड़े-बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। इशिता ऐसे तो मुंबई में रहती है लेकिन पिता की गिरफ्तारी के बाद उनका ज्यादातर समय दिल्ली में ही बिता है।
यह भी देखें: '...अनजाने में हुई गलती', ईडी ने SC से संजय सिंह के आदेश की कॉपी से बांसुरी स्वराज का नाम हटाने का आग्रह किया

Who is Eshita Singh

पिता के इंतजार में बेटी सड़क पर खड़ी रही
शराब नीति घोटाले मामले में आप नेता संजय सिंह बीते 6 महीने से जेल में थे। जमानत मिलने के बाद 3 अप्रैल को वह जेल से बाहर आए और उन्होंने अपने परिवार से मुलाकात की। बुधवार को संजय सिंह की बेटी इशिता सिंह अपने पिता की रिहाई के वक्त उनके इंतजार में तिहाड़ जेल के बाहर खड़ी दिखीं। इस दौरान उनके साथ आप समर्थक भी मौजूद थे।

पिता के जेल से बाहर आने पर इशिता ने कहा, "मेरे पिता के जेल से बाहर आने की खबर से बहुत राहत मिली है। ज्यादा राहत तब मिलेगी, जब उनके सभी दोस्त भी बाहर आ जाएंगे। फिलहाल हम जश्न नहीं मना रहे हैं। हालांकि, हम बहुत खुश हैं और हमें नहीं मालूम है कि इस समय कैसे भावनाएं प्रकट करनी चाहिए।"
यह भी देखें: Apple ने CM केजरीवाल का आईफोन अनलॉक करने से किया इनकार, इस वजह से नहीं मानी ED की बात

इशिता का बॉलीवुड से रिश्ता
राजनीति में सक्रिय संजय सिंह की बेटी अभिनय के क्षेत्र में एक्टिव हैं। इशिता मशहूर फिल्म डायरेक्टर अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में काम कर चुकी हैं। अनुभव सिन्हा की मशहूर फिल्म 'मुल्क' में इशिता ने अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने ऋषि कपूर, तापसी पन्नू जैसे कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर किया था। 'मुल्क' को क्रिटिक्स की काफी तारीफ मिली थी।

बॉलीवुड के अलावा इशिता ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी एक्टिव हैं। उन्होंने हिंदी-पंजाबी म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है। इंस्टाग्राम पर इशिता को कई फिल्मी सितारे फॉलो करते हैं, इनमें अभिनेत्रु तापसी पन्नू भी शामिल हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 48 हजार फॉलोवर्स हैं। इशिता को घूमने का भी शौक है। अपने ट्रिप्स की तस्वीरें भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हुई हैं।
यह भी देखें: 'अब ED के बाद अब RTI का इस्तेमाल कर रहे PM मोदी...', स्टालिन ने कच्चातिवु विवाद पर साधा निशाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+