वैक्सीन के निर्यात को लेकर AAP का केंद्र पर निशाना, इस सरकार का लक्ष्य है अपनी छवि को सुधारना
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने कोरोना वैक्सीन के निर्यात को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा है कि 56 इंच की छाती वाले प्रधानमंत्री और उनकी सरकार के लिए 'वैक्सीनेशन का राष्ट्रवाद' कहा हैं? राघव चड्ढा ने कहा है कि केंद्र सरकार के लिए देश के लोगों की जान की कोई कीमत नहीं है, वैक्सीन को बड़ी मात्रा में बाहर सप्लाई किया जा रहा है। राघव चड्ढा ने कहा कि देश के नागरिकों को दी जाने वाली वैक्सीन के मुकाबले केंद्र सरकार ने देश के बाहर वैक्सीन का निर्यात ज्यादा कर दिया है।

84 देशों में वैक्सीन का किया जा चुका है निर्यात- AAP
राघव चड्ढा ने कहा कि मोदी सरकार और कुछ नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी छवि को सुधारना चाहती है, इसीलिए पीएम मोदी ने फैसला लिया और 84 देशों को 64.5 मिलियन वैक्सीन की डोज का निर्यात कर दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी को देश के लोगों की जान बचाने की तुलना में देश के बाहर वैक्सीन भेजना ज्यादा पसंद है।
हिंदुस्तानियों की फिक्र नहीं कर रही है मोदी सरकार- AAP
राघव चड्ढा ने कहा कि मोदी सरकार को युगांडा, नाइजीरिया, जिम्बाब्वे और केन्या में बैठे लोगों की जान की चिंता अधिक है, ना कि हिंदुस्तान में बैठे लोगों की जान की कीमत की चिंता। राघव चड्ढा ने कहा कि भारत सरकार चीन से इस मामले में टक्कर ले रही है कि कौन सबसे ज्यादा वैक्सीन का निर्यात कर सकता है, मैं कहना चाहूंगा कि आप पहले अपने देश में कोरोना की हालत देखिए, चीन के अंदर कोरोना के कुल 90 हजार केस हैं और भारत में 90 हजार केस तो रोजाना आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications