केजरीवाल पर अब नहीं रहा कुमार को विश्वास, आज रात लेंगे फैसला

आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने कहा कि मैं पार्टी की गलती पर चुप नहीं रहूंगा। मैं किसी से माफी भी नहीं मांगूंगा। मुझे न पार्टी का अध्यक्ष बनना है, न मुझे सीएम बनना है।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी में जारी घमासान थमता नहीं दिख रहा है। अमानतुल्‍लाह खान के आम आदमी पार्टी के बड़े नेता कुमार विश्‍वास पर गंभीर आरोप लगाने के बाद कुमार विश्वास आज खुद सामने आए। उन्होंने अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि पार्टी की गलतियों पर चुप नहीं रहूंगा। मुझे कोई पद की लालसा नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि आज रात वो बड़ा फैसला लेंगे।

अरविंद केजरीवाल पर कुमार विश्वास आज रात लेंगे बड़ा फैसला

पार्टी की गलती पर चुप नहीं रहूंगा: कुमार विश्वास

आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने कहा कि मैं पार्टी की गलती पर चुप नहीं रहूंगा। मैं किसी से माफी भी नहीं मांगूंगा। मुझे न पार्टी का अध्यक्ष बनना है, न मुझे सीएम बनना है और न ही डिप्टी सीएम बनना है। मुझे किसी भी पद की लालसा नहीं है। इसी दौरान उन्होंने ये भी कहा कि वो आज रात सोचकर आखिरी फैसला लेंगे।

कुमार विश्वास ने कहा कि वो अपने वीडियो के लिए किसी से माफी नहीं मांगेंगे। चाहे अरविंद केजरीवाल हों या फिर पार्टी के दूसरे वो पार्टी की गलतियों के खिलाफ बोलते रहेंगे। बता दें कि आम आदमी पार्टी के नेता अमानतुल्‍लाह ने कुमार विश्‍वास पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कुमार विश्वास को बीजेपी का एजेंट कहा था। जिसके बाद आम आदमी पार्टी के पीएसी की बैठक बुलाई गई थी। पार्टी की पीएसी ने अमानतुल्लाह खान से आरोपों को लेकर नाराजगी जताई, जिसके बाद उन्‍होंने इस्‍तीफा दे दिया। पार्टी की ओर से बताया गया कि कुमार विश्वास से अरविंद केजरीवाल नाराज हैं और उनकी बयानबाजी से पार्टी को नुकसान हो रहा है। इसी मुद्दे पर कुमार विश्वास ने कहा है कि वो पार्टी की गलतियों पर चुप नहीं रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+