AAP नेता गोपाल राय ने एलेक्टोरल बॉन्ड को बताया बड़ा घोटाला, बोले- शरत रेड्डी से लिया चंदा
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति घोटाले केस में तिहाड़ जेल में बंद हैं। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा केजरीवाल को अरेस्ट किए जाने के बाद से लगातार आम आदमी पार्टी भाजपा पर आरोप लगा रही है। वहीं चुनाव से पहले प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए इंटरव्यू पर अब दिल्ली की आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक और मंत्री गोपाल राय ने कटाक्ष किया और एलेक्टोरल बॉन्ड को बड़ा घोटाला बताया है।

पीएम नरेंद्र मोदी को एएनआई को दिए इंटरव्यू पर दिल्ली के मंत्री और AAP नेता गोपाल ने कहा आप एक तरफ तो कह रहे हैं कि आप भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं और दूसरी तरफ आपने सरथ चंद्र रेड्डी से 60 करोड़ रुपए वसूले। जिन्हें आपने तथाकथित शराब घोटाले में गिरफ्तार किया था इसका हिसाब कौन देगा?
उन्होंने कहा पता चल रहा है कि उन कंपनियों से चंदा लिए गए जो घाटे में चल रही थीं और वो करोड़ों रुपए का चंदा दे रही। वो काला धन नहीं तो और क्या है?मुझे लगता है कि यह शायद अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है, जैसा कि लोग कह रहे हैं। मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री को इस पर अपनी बात स्पष्ट करनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications