आप नेता दिलीप पांडे का बड़ा दावा- भाजपा के आदेश पर संजय सिंह की हत्या की साजिश रची जा रही!
आम आदमी पार्टी (AAP) नेता दिलीप पांडे ने संजय सिंह की गिरफ्तारी पर भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। दिलीप पांडे ने कहा मंगलवार को संजय सिंह की कोर्ट में पेशी के बाद जो घटनाक्रम हुआ और जो सच्चाई सामे आई उससे भारतीय जनता पार्टी की ओछी राजनति और बदले की मंशा का पर्दाफाश हो चुका है।

इसके साथ ही आप नेता ने दावा किया कि प्रर्वतन निदेशालय भाजपा के इशारे पर काम कर रही है। भाजपा के आदेश पर संजय सिंह की हत्या की साजिश रची जा रही है। दिलीप पांडे ने दावा किया कि भाजपा के कहने पर प्रवर्तन निदेशालय (ED)राज्यसभा सांसद संजय सिंह की हत्या की साजिश रच रहा है। जिन्हें ईडी ने पिछल हफ्ते मनी लॉड्रिंग केस के जांच के सिलसिले में अरेस्ट किया था, फिर उन्हें जेल भेज दिया गया।
दिलीप पांडे ने कहा
भाजपा की प्रतिशोध की राजीनीति का पर्दाफाश हो चुका है। आप राज्य सभा सांसद संजय सिंह को दो बार अज्ञात जगह ले जाने की कोशिश की गई है। जब ईडी ने पूछा कि उन्हें किससे पूछ कर अज्ञात जगह पर ले जाया जा रहा है, क्या कोर्ट बताया है? जिस पर ईडी ने जवाब दिया ऊपर से आदेश है। दिलीप पांडे ने दोहराया कि क्या ईडी और भाजपा संजय सिंह की हत्या की साजिश रच रही है।
वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी ईडी द्वारा आप नेताओं पर की कार्रवाई पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा मनीष सिसोदिया केस में पिछले हफ्ते सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सबूत मांगा लेकिन उनके खिलाफ एक भी सबूत पेश नहीं कर सके। इसका मतलब है कि सारे केस झू्ठे हैं।
दिल्ली सीएम ने दावाया किया कि आप नेताओं के खिलाफ 170 से अधिक केस दर्ज किए है। इन 170 मामलों में 140 फैसले हमारे पक्ष में है। पहले ईडी द्वारा संजय सिंह को अरेस्ट किया और मंगलवार को अमानतुल्लाह खान के घर पर छापेमारी की। ये सब कार्रवाई डराने के लिए किया जा रहा है। सीएन केजरीवाल ने दावा किया कि ये सब करके आप को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।
Senior AAP Leader and MLA @dilipkpandey Addressing an Important Press Conference | LIVE https://t.co/Qd2ZY79LC0
— AAP (@AamAadmiParty) October 11, 2023












Click it and Unblock the Notifications