सिसोदिया को 17 महीने बाद मिली जमानत तो भावुक हुई आतिशी, बोलीं- 'ये सत्य की जीत है'
Manish Sisodia News: 17 महीने बाद मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। आबकारी नीति मामले में जेल में बंद AAP नेता मनीष सिसोदिया को कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी। जैसे सिसोदिया को बेल मिलने की जानकारी आतिशी को मिली तो भावुक हो गई।
दरअसल, दिल्ली सरकार की मंत्री और आप नेता आतिशी एक स्कूल के उद्धाटन के लिए द्वारका पहुंची थी। इस दौरान उन्हें सिसोदिया को बेल मिलने की जानकारी मिली तो वह मंच से बोलते हुए भावुक हो गई। रूंधे गले से आतिशी ने सिसोदिया की तारीफ की।

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा, '...एक झूठे केस में फंसाकर जेल में रखा गया। आज का दिन भारत के इतिहास में, भारत की शिक्षा क्रांति के इतिहास में दर्ज़ होगा। आज मनीष सिसोदिया को ज़मानत मिली है। आज सच्चाई की जीत हुई, शिक्षा की जीत हुई।'
आतिशी ने कहा कि मनीष सिसोदिया के द्वारा जिस स्कूल का शिलान्यास हुआ था, आज उसी स्कूल का उद्घाटन हो रहा है। इतना ही नहीं, आतिशी ने आगे कहा, "ये सत्य की जीत है। मनीष सिसोदिया को एक झूठे मामले में फंसाया गया। उन्होंने दिल्ली के बच्चों को शानदार भविष्य दिया।'
आज हमें मनीष सिसोदिया को ज़मानत मिलने पर हमें खुशी है। जल्द ही समय आएगी जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी बाहर आएंगे। वहीं, मंत्री गोपाल राय ने कहा, 'पूरी दिल्ली और देश के लोगों को लिए आज खुशी का दिन है। जिस तरह से पूरे देश में शिक्षा क्रांति का एक रोल मॉडल मनीष सिसोदिया ने स्थापित किया लेकिन बिना किसी सबूत के 17 महीनों तक सरकार ने उन्हें जेल में रखा है।'
कहा कि आज सत्य की जीत हुई है। हम सब लोग सुप्रीम कोर्ट का धन्यावाद कर रहे हैं। वहीं, दिल्ली आबकारी नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा आप नेता मनीष सिसोदिया को जमानत दिए जाने के बाद उनके आवास पर मिठाई बांटी गई।












Click it and Unblock the Notifications