भाजपा सफाई कर्मचारियों की नौकरी छीनना चाहती है: आप

आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि भाजपा दलित विरोधी है और यही वजह है कि वह सफाई कर्मचारियों की नौकरी को छीनना चाहती है जिन्हें हाल ही में पक्का किया गया है। पार्टी का कहना है कि भाजपा सरकार के इस फैसले के खिलाफ कोर्ट पहुंच गई है।

आप विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से वादा किया था कि वह सफाई कर्मचारियों की नौकरी को पक्की करेंगे। लेकिन अब जब सरकार ने इन कर्मचारियों की नौकरी को पक्का कर दिया है तो भाजपा को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है और वह सरकार के फैसले के खिलाफ कोर्ट पहुंच गई है।

aap

आप विधायक ने कहा कि भाजपा 15 साल तक एमसीडी में रही। लेकिन जो काम अरविंद केजरीवाल ने सिर्फ 8 महीने में करके दिखाया है वह भाजपा 15 साल में नहीं कर पाई। भाजपा ना तो खुद काम करती है और ना ही दूसरों को काम करने देती है। आप विधायक रोहित महरौलिया ने कहा कि भाजपा कुछ भी कर ले, हमारी सरकार सफाई कर्मचारियों के साथ है।

कुलदीप कुमार और रोहित महरौलिया ने बुधवार को पक्का किए गए सफाई कर्मचारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम हर साल सुनते थे कि दिवाली पर सफाई कर्मचारी बोनस और वेतन के लिए सड़क पर धरना दे रहे हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं है। भाजपा MCD में अपनी हार का बदला 5000 सफ़ाई कर्मचारियों से लेना चाहती है। भाजपाई जो हथकंडे अपनाना चाहते हैं अपना लें। आम आदमी पार्टी अपने स्वच्छता के सैनिक, सफाई कर्मचारी भाई/बहनों के हक़ और अधिकारों की लड़ाई को आख़िरी अंजाम तक लड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+