दिल्ली चुनाव से पहले आप सरकार ने चला बड़ा दांव, 3220 नए वकीलों को 10 लाख का टर्म इंश्योरेंस देने का लिया फैसला
Delhi News: दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने "चीफ मिनिस्टर एडवोकेट वेलफेयर स्कीम" के तहत 3220 नए वकीलों को 5 लाख रुपये के फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस और 10 लाख रुपये का टर्म इंश्योरेंस देने का फैसला किया है। इस पर सीएम आतिशी ने अपनी मंजूरी दे दी है। चीफ मिनिस्टर एडवोकेट वेलफेयर स्कीम के तहत वर्तमान में 27,000 से ज़्यादा वकीलों को 10 लाख का टर्म इंश्योरेंस और 5 लाख का मेडिकल इंश्योरेंस दे रही है और अब ये संख्या बढ़कर लगभग 31,000 हो जाएगी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि आप सरकार ने हमेशा वकीलों की बेहतरी के लिए काम किया है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि भारत के वकीलों का प्रोफेशन सबने महत्वपूर्ण, संविधान को साक्षात रूप में उतारकर लोगों को न्याय दिलवाते हैं। उन्होंने बताया कि चीफ मिनिस्टर एडवोकेट वेलफेयर स्कीम में अब तक लगभग 27,000 से ज़्यादा वकील एनरोल हुए और अब ये संख्या बढ़कर लगभग 31,000 हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि 2019 में दिल्ली सरकार ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में वकीलों की हित में चीफ मिनिस्टर एडवोकेट वेलफेयर स्कीम की शुरुआत की और सालाना इसमें 50 करोड़ रुपये का फंड देती है। इसके तहत एनरोल सभी वकीलों को 10 लाख रुपये की टर्म इंश्योरेंस और अब 5 लाख तक का हेल्थ इंश्योरेंस मिलता है और जब इस स्कीम की शुरुआत हुई उसके तुरंत बाद कोरोना के दौरान ये स्कीम हमारे वकील साथियों के लिए बहुत मददगार साबित हुआ।
"वकीलों के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए वचनबद्ध हैं"
आतिशी ने कहा, हजारों वकीलों और उनके परिवारों ने मेडिकल इंश्योरेंस का लाभ उठाया। उन्होंने कहा कि एक सरकार के रूप में हम वकीलों के प्रति अपनी सभी ज़िम्मेदारी निभाते आये है और आते रहेंगे। हम हमेशा वकीलों की बेहतरी के लिए काम करते रहेंगे। गौरतलब है कि, इस स्कीम के तहत एनरोल वकीलों को 10 लाख रुपये का टर्म इंश्योरेंस दिया जाता है।
5 लाख रुपये का मेडिकल इंश्योरेंस
दिल्ली सरकार के मुताबिक, ग्रुप मेडिकल इंश्योरेंस के तहत वकीलों उनके जीवनसाथी और 25 वर्ष तक के दो आश्रित बच्चों के लिए 5 लाख रुपये का मेडिकल इंश्योरेंस दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications