Delhi Election 2025: AAP ने बीजेपी और कांग्रेस को दिया झटका, इन दिग्गज नेताओं को पार्टी में कराया शामिल
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। 5 फरवरी को वोटिंग होगी जबकि 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। इस बीत राजनीतिक पार्टियां अपने पक्ष में रणनीति पर काम कर रही है। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी, प्रमुख विपक्षी दल बीजेपी और कांग्रेस भी पूरे दमखम के साथ मैदान में चुनावी समर में कूद चुकी है।
इसी कड़ी में आज आम आदमी पार्टी में कांग्रेस और भाजपा दोनों को झटका दिया है। सोमवार को कांग्रेस के पूर्व पार्षद प्रत्याशी सुरेन्द्र बल्हारा, भाजपा नेता विनोद बल्हारा व इंद्रजीत सिंह समेत अन्य नेताओं का आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आप सांसद संजय सिंह ने सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर सांसद संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी की 'काम की राजनीति' से प्रेरित होकर बीजेपी और कांग्रेस नेताओं का आम आदमी पार्टी से जुड़ना लगातार ज़ारी है।

संजय सिंह ने कहा, मुझे भरोसा है कि इन नेताओं के आने से आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलेगी। मैं हृदय की गहराईयों से अपने नए साथियों का दल मैं स्वागत करता हूं। बता दें कि इससे पहले दिल्ली महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और उपाध्यक्ष ने आप का हाथ थामा लिया था।
गौरतलब है कि जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है राजनीतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार आप के पक्ष में जनसभाएं और कैंपेंन कर रहे हैं। वहीं, आप के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों में पूरी तरह एक्टिव हैं। वहीं, बीजेपी इस बार दिल्ली की सत्ता पाने को लेकर चौतरफा रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी ने एक से एक दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार दिया है। केंद्रीय नेतृत्व से लेकर प्रदेश के नेता दिनरात मेहनत कर रहे हैं। प्रत्याशियों की अगली लिस्ट में कई चर्चित चेहरों की चर्चा हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications