अब मोदी से बिल्कुल नहीं 'उलझेंगे' केजरीवाल, यकीन नहीं तो ये पढ़िए

हर बात पर पीएम नरेंद्र मोदी और उनके फैसलों का विरोध करने वाली आम आदमी पार्टी ने फैसला किया है अब वो इससे बचेंगे।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने फैसला किया है अब वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला नहीं करेगी। ये बात कई लोगों को मजाक लग सकती है लेकिन लगातार मिल रही हार के चलते पार्टी ने यह फैसला लिया है।

अब 'आप' करेगी सकारात्मक चुनाव प्रचार

अब 'आप' करेगी सकारात्मक चुनाव प्रचार

हाल ही में संपन्न हुए रजौरी गार्डन के उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद अब पार्टी कह रही है कि उनका ध्यान सकारात्मक प्रचार पर होगा। इसका सीधा मतलब यह है कि अब पार्टी अपने पुराने फार्मूले पर लौटकर 2015 की तरह सकारात्मक चुनाव प्रचार करेगी।

इससे मिलेगा फायदा

इससे मिलेगा फायदा

आप का मानना है कि जब वो सकारात्मक चुनाव प्रचार करेगी तो उसे फायदा मिलेगा। इसके लिए आगामी नगर निगम के चुनावों में पार्टी यही फार्मूला अपना रही है। यह भी कहा जा रहा है कि फिलहाल भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी के पक्ष में दिख रही लहर के चलते आप का मानना है कि नकारात्मक चुनाव प्रचार से उसी के सामने दिक्कतें आ रही है।

सिर्फ मोदी विरोध से हार!

सिर्फ मोदी विरोध से हार!

पार्टी को भी यह बात महसूस हो रही है कि बड़े पैमाने पर सिर्फ मोदी विरोध से उन्हें हार का मुंह का देखना पड़ रहा है जिसके चलते पार्टी ने ऐसा कुछ ना करने का मन बना लिया है। यह बात दीगर है कि आम आदमी पार्टी के लिए एमसीडी चुनाव जीतना काफी जरूरी है। पार्टी पहले ही गोवा, पंजाब और हाल ही में रजौरी गार्डन के उपचुनाव में बुरी तरह से मुंह की खा चुकी है।

एमसीडी चुनाव है जरूरी

एमसीडी चुनाव है जरूरी

अगर पार्टी एमसीडी चुनाव नहीं जीत पाएगी तो यह उसके लिए गंभीर संकट खड़ा करेगा। जिसके कारण पार्टी ने यह फैसला किया है कि अब पार्टी मोदी विरोध के एक किनारे रख कर, सकारात्मक चुनाव प्रचार करेगी। बता दें कि गोवा चुनाव में आप को 0, पंजाब में 20 सीटें मिली थीं। रजौरी गार्डन के उपचुनाव आप के प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+