अरविंद केजरीवाल ने सीएम हेमंत सोरेन को दी बधाई, कहा- 'ये जीत कुशल नेतृत्व का प्रतीक है'

Hemant Soren Oath Taking Ceremony: झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन ने गुरुवार को शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई शीर्ष नेता शामिल हुए। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 49 वर्षीय नेता का मुख्यमंत्री के रूप में यह चौथा कार्यकाल होगा।

केजरीवाल ने दी बधाई

हेमंत सोरेन को चौथी बार मुख्यमंत्री बनने पर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें बधाई दी। केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हेमंत सोरेन को बहुत-बहुत बधाई।

Arvind Kejriwal

उन्होंने लिखा, आपकी ये जीत झारखंड की मेहनतकश जनता के भरोसे और आपके कुशल नेतृत्व का प्रतीक है। आप झारखंड को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं, हमारी शुभकामनाएं हैं।

बता दें कि बीते दिनों झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अरविंद केजरीवाल से दिल्ली में मुलाकात की थी। यह मुलाकात केजरीवाल के दिल्ली निवास पर हुई थी। इस दौरान हेमंत सोरेन ने केजरीवाल को शपथ ग्रहण में शामिल होने का आमंत्रण दिया था। दोनों नेताओं ने एक साथ प्रेस वार्ता भी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+