जनता के बीच पहुंचे केजरीवाल, सड़कों को ठीक कराने का दिया आश्वासन

Delhi News: दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल अपने पद से इस्तीफा देने के बाद से एक्टिव नजर आ रहे हैं। जनसमस्या के निदाने के लिए उनकी प्रतिबद्धता नजर आ रही है। वे लगातार दिल्ली के सड़कों का निरीक्षण कर रहे हैं। आज उन्होंने रोशनारा रोड एक्सटेंशन का निरीक्षण किया और जनता की समस्याओं को जाना।

इस दौरान उनके साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, तिमारपुर से विधायक दिलीप पांडे और मॉडल टाउन से विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान केजरीवाल ने आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना।

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने 'X' पर पोस्ट में लिखा, आज रोशनारा रोड़ पर दिल्ली की एक और सड़क का जायजा लिया। मुख्यमंत्री आतिशी जी भी साथ रहीं। इस सड़क का भी बुरा हाल था। बीजेपी वालों ने साजिश करके दिल्ली के कामों को रुकवाया है, लोगों को परेशान किया है।

सड़क ठीक करवाने का दिया आश्वासन

पूर्व सीएम ने लोगों से बात करते हुए सड़क को ठीक करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, इस सड़क को भी हम जल्द ही ठीक कराएँगे। मैंने CM आतिशी जी से बात की है, PWD के तहत आने वाली सभी सड़कों की एक रिपोर्ट बनवाएँ और जल्द ही हम अपने सभी विधायकों और मंत्रियों को सड़कों पर उतार रहे हैं, युद्ध स्तर पर सड़कों को ठीक करने का काम किया जाएगा। अब मैं आ गया हूं, जनता को परेशान नहीं होने दूँगा।

वहीं, मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर निरीक्षण की जानकारी दी। आतिशी ने लिखा, आज रोशनारा रोड, मलकागंज का निरीक्षण किया। जल बोर्ड की लाइन डालने से सड़क काफी टूटी हुई है। लोगों की सुविधा को देखते हुए जल्द इस सड़क का निर्माण किया जाएगा। दिल्लीवालों को अब चिंता करने की जरूरत नहीं है, उनके बेटे अरविंद केजरीवाल जी अब उनके बीच है। उनकी मौजूदगी में अब कोई भी दिल्ली के काम नहीं रोक सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+