AAP का आरोप- कुख्यात अपराधियों को तिहाड़ में दिया गया है कूलर लेकिन केजरीवाल को नहीं दिया गया
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने भाजपा पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में परेशान करने का आरोप लगाया है। अंतरिम जमानत मिलने के बाद तिहाड़ जेल में दोबारा पहुंचे केजरीवाल के साथ वहां किए जा रहे व्यवहार पर आतिशी के अलावा आम आदमी पार्टी और उसके सांसद संजय सिंह से ने भी आपत्ति जताते हुए सवाल उठाए हैं।
आतिशी ने एक आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल को फर्जी मामले में भाजप ने अरेस्ट किया है। कल सीएम केजरीवाल ने सरेंडर किया और तिहाड़ जेल चले गए लेकिन इससे भी भाजपा शासित केंद्र सरकार को शांति नहीं मिली। आतिशी ने कहा भापा केजरीवाल को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई, उन्हें ऐसी सेल में रखा गया है जहां एक कूलर तक नहीं लगाया गया है।

आतिशी ने कहा ऐसा तब है जब दिल्ली का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस, 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, उन्होंने कहा तिहाड़ जेल में कुख्यात अपराधियों को कूलर उपलब्ध कराए गए हैं लेकिन दिल्ली के लोकप्रिय सीएम अरविंद केजरीवाल को इस भीषण गर्मी में कूलर नहीं दिया गया। मैं बीजेपी से ये पूछना चाहती हूं कि आप किहालांकि तिहाड़ जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आतिशी के आरोप का जवाब देते हुए कहा जेल में उन कैदियों को कूलर दिए जाते हैं, जो अस्वस्थ होते हैं और अदालत अधिकारियों को ऐसा करने का आदेश देती है।"
इसके साथ ही आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता और सांसद सिंह, मंत्री आतिशी ने यह भी आरोप लगाया कि रविवार को उनकी मेडिकल जांच के दौरान आम आदमी पार्टी संयोजक का वजन तीन मशीनों पर मापा गया, जिसमें अलग-अलग रीडिंग दिखीं।












Click it and Unblock the Notifications