लाभ का पद: केजरीवाल बोले, 'सत्य की जीत हुई, हाईकोर्ट ने दिल्ली के लोगों को न्याय दिया'

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की सरकार को दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को बड़ी राहत दी है। दिल्ली हाईकोर्ट ने लाभ के पद मामले में अयोग्य ठहराए गए आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों की सदस्यता कोर्ट ने बहाल कर दी है। इस पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, सत्य की जीत हुई। दिल्ली के लोगों द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों को ग़लत तरीक़े से बर्खास्त किया गया था। दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के लोगों को न्याय दिया। दिल्ली के लोगों की बड़ी जीत। दिल्ली के लोगों को बधाई।

arvind

इस मामले पर आप विधायक सौरव भारद्वाज ने कहा कि विधायकों को अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया था। अब कोर्ट ने उन्हें यह मौका दिया है। चुनाव आयोग दोबारा इस मामले की सुनवाई करेगा। उधर, AAP नेता अलका लांबा ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि कोर्ट के फैसले के बाद सभी 20 विधायक बने रहेंगे, उन्हें मुंह की खानी पड़ी है जो सरकार गिराने की कोशिश कर रहे थे।

Recommended Video

    Arvind Kejriwal के 20 MLA का संकट खत्म, Delhi High Court से मिली राहत । वनइंडिया हिंदी

    आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों की सदस्यता रद्द होने के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट की 2 जजों की बेंच ने यह बड़ा फैसला सुनाया है। सूत्रों के मुताबिक, सुनवाई के दौरान कोर्ट में 15 से ज्यादा पूर्व विधायक भी मौजूद थे।

    आपको बता दें कि, आज चुनाव आयोग की सिफारिश को खारिज करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने निर्देश दिया है कि विधायकों की याचिका पर दोबारा सुनवाई हो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+