मुख्यमंत्री आवास पर कब्जा करना चाहती है BJP, संजय सिंह का बड़ा आरोप
New Delhi: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से दिल्ली की सियासत गरमाई हुई है। सोमवार को आप सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी मुख्यमंत्री आवास कब्जा करना चाहती है।
संजय सिंह ने कहा कि BJP पिछले कई दिनों से झूठ फैला रही है। हमारी पार्टी को तोड़ने के लिए उन्होंने कई हथकंडे अपनाए। वो जब हमसे चुनाव में नहीं जीत पाए तो उन्होंने हमारी पार्टी को ख़त्म करना चाहा। BJP दिल्ली में 27 साल से चुनाव हार रही है और अपना मुख्यमंत्री नहीं बना पा रही है। अब ये मुख्यमंत्री आवास पर क़ब्जा करना चाह रहे हैं और उसके लिए तमाम झूठ फैला रहे हैं।

उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री आतिशी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में स्टाफ़ के साथ मीटिंग की तो उसके बाद Camp Office भी ख़त्म करके, वहां काम कर रहे स्टाफ़ को जाने के लिए कह दिया गया। BJP वाले चुनाव नहीं जीत पा रहे हैं तो अब वह CM आवास पर क़ब्ज़ा करना चाहते हैं। इसके लिए वह तमाम हथकंडे अपना रहे हैं।
BJP पर लगाया ये आरोप
बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि आतिशी जी को वहां रहने जाना था लेकिन पत्र लिखने के बावजूद CM आवास आतिशी जी को नहीं दिया गया। जीत नहीं पाते तो कब्जा करना चाहते हैं।
विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
इसके साथ ही संजय सिंह ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा के नतजों पर कहा कि हरियाणा की जनता ने जो भी जनादेश दिया है, हम उसका सम्मान करते हैं। हम अपना संगठन और भी मज़बूत करके हरियाणा के लोगों की सेवा करते रहेंगे। लोकसभा चुनाव के दौरान हरियाणा में INDIA गठबंधन को 47% वोट मिले और हमने तो कहा कि विधानसभा चुनाव में भी गठबंधन किया जाए लेकिन गठबंधन नहीं किया गया। हम जाति और धर्म की नहीं बल्कि बिजली, पानी, शिक्षा, स्कूल और अस्पताल की राजनीति करते हैं। जनता हमारे कामों से प्रभावित होकर हमें वोट देती है। जम्मू कश्मीर में हमारी पार्टी एक सीट पर चुनाव जीती है, पूरे चुनाव में वहां पर केजरीवाल के मॉडल की चर्चा हुई। अब आम आदमी पार्टी की एंट्री देश के पांचवे राज्य में भी हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications