'आप' ने LG पर दिल्ली के प्राचीन मंदिर को तुड़वाने का लगाया आरोप, जिसके लिए सिसोदिया ने कर दिया था इनकार
आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कर ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्मयंत्री मनीष सिसोदिया की एक प्रेस वार्ता का वीडियो दिखाया।
इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री विनय सक्सेना पर दिल्ली के प्रचीन मंदिरों को तुड़वाने का आरोप लगाया है।

आप प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली के कई प्राचीन मंदिरों को तुड़वाने संबंधी फाइल दिल्ली एलजी से सिसोदिया के पास आई थी तो उन्होंने मंदिर तोड़ने वाली फाइल पर साइन करने से इनकार कर दिया था और बिना साइन किए वापस भेज दी थी।
जिसके बाद एलजी विनय सक्सेना ने मनीष सिसोदिया की बात को Overrule करते हुए मंदिरों को तोड़ने का प्लान पास कर दिया था। इसके साथ उन्होंने संबंधित अफसरों को कहां था कि अब से कोई भी धार्मिक स्थल को तोड़ने की फाइल दिल्ली सरकार के पास नहीं जाएगी, सीधा दिल्ली उपराज्यपाल के पास आएगी।
आप प्रवक्ता ने प्रेस वार्ता में मनीष सिसोदिया के द्वारा की गई प्रेस कान्फ्रेंंस का एक पुराना वीडियो भी दिखाया जिसमें वो उन्होंने बताया था कि दिल्ली के किन मंदिरों को तोड़ने की बात फाइल में की गई है, इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि मैंने इस पर साइन करने से इनकार करते हुए फाइल वापस कर दी थी।
इसके साथ ही गुरुवार को आप प्रवक्ता ने बताया कि एलजी क आदेश से दिल्ली के कौन-कौन से मंदिरों को तोड़ा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने मंदिर तोड़ने का षणयंत्र किया है।
हिंदू विरोधी भाजपा का मंदिर तोड़ने का षड्यंत्र‼️@msisodia जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया था कि वह Mandir तोड़ने की File पर Sign नहीं करेंगे और LG को फाइल वापिस भेज दी थी
LG Vinai Saxena ने मनीष जी की बात को Overrule कर मंदिरों को तोड़ने का Plan पास कर दिया
और अफसरों को… pic.twitter.com/AGSl8xWp06
— AAP (@AamAadmiParty) June 22, 2023












Click it and Unblock the Notifications