अमित शाह के बाद जेपी नड्डा के बयान को लेकर मुखर हुई AAP, संजय सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
Sanjay Singh Attack On JP Nadda: आम आदमी पार्टी (AAP) बीजेपी अध्यक्ष डेपी नड्डा के बयान को बड़ा मुद्दा बनाने में लगी है। इसके लिए AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। आप मुखिया अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह ने ऐलान किया है कि वह घर-घर जाएंगे और जेपी नड्डा द्वारा संसद में दिए गए बयान को लोगों को दिखाएंगे। उनका आरोप है कि नड्डा ने पूर्वांचलियों की तुलना रोहिंग्या, बांग्लादेशियों और घुसपैठियों से की है।
बता दें कि पिछले दिनों राज्यसभा में जेपी नड्डा (JP Nadda)r और संजय सिंह के बीच दिल्ली में वोटर लिस्ट से नाम काटने को लेकर जबरदस्त बहस हो गई थी। जेपी नड्डा ने कहा था कि कहीं ऐसा तो नहीं कि आप बांग्लादेशियों और रोहिंग्या की वजह से दिल्ली की सत्ता पर काबिज हो। वहीं, संजय सिंह ने आरोप लगाया था कि जेपी नड्डा ने पूर्वांचलियों की तुलना रोहिंग्या (Rohingya), बांग्लादेशियों से की है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी-बिहार के लोग जो दिल्ली में रहते हैं उनके नाम वोटर लिस्ट से कटवा रही है। साथ ही वोटर कार्ड के माध्यम से जो सुविधाएं मिलती हैं, वो भी छीन रही है।
शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर एक सभा का आयोजन किया। सभ को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्वांचलियों को बांग्लादेशी, रोहिंग्या कहा है। पूर्वांचल समाज के लोगों के एक-एक घर में जाकर हम BJP की गंदी राजनीति की सच्चाई उन तक पहुंचायेंगे। पूरी दिल्ली में सम्मान से छठ महापर्व मनाने के लिए सभी सुविधाओं का इंतज़ाम किया है। सबसे ज़्यादा पूर्वांचलियों को विधायक, सांसद और मंत्री बनाया।
वहीं, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, अरविंद केजरीवाल ने कहा, बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा ने पूर्वांचल समाज के लोगों को रोहिंग्या बताकर वोट कटवाने की बात कही है। यह यूपी-बिहार के पूर्वांचल समाज के लोगों के ख़िलाफ़ बहुत बड़ी साज़िश रची है। उत्तर प्रदेश-बिहार से आए लोग जो 30-30 साल से यहां रह रहे हैं, जेपी नड्डा बताएं कि क्या ये सभी रोहिंग्या हैं?












Click it and Unblock the Notifications