लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा के साथ आम आदमी पार्टी की तैयारियां की तेज
Lok Sabha Elections 2024: आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली से चार और हरियाणा से एक उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के साथ ही आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है।

दिल्ली में मंगलवार को AAP PAC की बैठक हुई जिसके बाद दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा "लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज हैं। आम आदमी पार्टी भी जिन राज्यों में चुनाव लड़ रही है, वहां की तैयारियों, संगनाठत्मक स्थिति आदि सभी पहलुओं पर चर्चा होगी।
इसके साथ ही उन्होंने कहा हम INDIA गठबंधन के साथ चुनाव जीतने की तैयारी में हैं, जीत के लिए सभी पहलुओं पर चर्चा होगी।"
बता दें आप ने मंगलवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली से चार और हरियाणा से एक उम्मीदवार की घोषणा की। दिल्ली में पार्टी ने नई दिल्ली सीट से सोमनाथ भारती, पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार, दक्षिणी दिल्ली से सही राम, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा को मैदान में उतारा है।
वहीं हरियाणा में सुशील गुप्ता का हरियाणा के कुरूक्षेत्र से चुनाव लड़ना तय है। दिल्ली की सात सीटों के लिए AAP और कांग्रेस के बीच समझौते के अनुसार, AAP चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिम दिल्ली और पूर्वी दिल्ली। कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी: चांदनी चौक, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली और उत्तर-पूर्वी दिल्ली।












Click it and Unblock the Notifications