AAP ने बता दिया दिल्ली में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला, जानें कांग्रेस को कितनी सीट देने को तैयार?

Delhi Seat Sharing Formula: लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दल इंडिया गठबंधन (India alliance) की सीट शेयर रणनीति पर पेंच फंसता जा रहा है। चुनाव अब करीब आने को है, लेकिन विपक्षी दलों के बीच अभी तक सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर किसी तरह से बात बनती नजर नहीं आ रही है।

इस बीच अब दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपना सीटों के बंटवारे की रणनीति साफ कर दी है। हाल ही में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया था कि दिल्ली की सातों की सात सीटें जनता आप को देगी। इस बीच AAP ने बताया कि अगर अलायंस होता है तो दिल्ली में आप कांग्रेस को कितनी सीटें देने को तैयार है?

Delhi Seat Sharing

कांग्रेस को एक सीट की पेशकश

दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए सीट बंटवारे पर आप सांसद संदीप पाठक ने बताया कि योग्यता के आधार पर कांग्रेस पार्टी दिल्ली में एक भी सीट की हकदार नहीं है, लेकिन 'गठबंधन के धर्म' को ध्यान में रखते हुए हम उन्हें दिल्ली में एक सीट की पेशकश कर रहे हैं। हम कांग्रेस पार्टी को 1 सीट और आप को 6 सीटों पर लड़ने का प्रस्ताव देते हैं।

'डेटा के एक हिसाब के एक सीट की भी हकदार नहीं कांग्रेस'

अपने बयान में सांसद संदीप पाठक ने कहा कि दिल्ली में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीरो सीट है, विधानसभा में भी जीरो सीट है। एमसीडी में चुनाव हुए उसमें 250 सीटों में से कांग्रेस की सिर्फ 9 सीटें हैं। अगर आप मैरिट बेस और ये पूरे आंकड़े को देखे तो कांग्रेस पार्टी की एक भी सीट इस डेटा के हिसाब से नहीं बनती है। लेकिन अलायंस के धर्म और गठबंधन और कांग्रेस पार्टी का मान को रखते हुए हम उन्हें एक सीट ऑफर करते हैं।

उन्होंने कहा कि हमार प्रपोजल है कि कांग्रेस पार्टी एक सीट पर चुनाव लड़ें और 6 सीट पर आम आदमी पार्टी लड़ें। इसी के साथ उन्होंने दावे के साथ कहा कि अगले कुछ दिन में अगल बातचीत हो और निष्कर्ष निकले तो हम 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर देंगे।

दिल्ली में कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, 'हमने प्रस्ताव दिया है कि हम 6 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और पूरे सम्मान के साथ हम कांग्रेस को एक सीट की पेशकश कर रहे हैं और अगर (सीट-बंटवारे) वार्ता समाप्त नहीं होती है हम जल्द ही इन सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने के बारे में सोचेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+