Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आम आदमी पार्टी ने राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह को आप संसदीय दल का अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया

आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और राज्‍य सभा सदस्‍य संजय सिंह को आप संसदीय दल का अध्‍यक्ष नियुक्‍त कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने राज्‍यसभा सदस्‍य संजय सिंह को आप संसदीय दल का अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया है।

आम आदमी पार्टी ने वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को आप संसदीय दल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। संजय सिंह के पास आम आदमी पार्टी की जिम्मेदारी भी है क्योंकि आप सुप्रीमो और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक्साइज पॉलिसी मामले में तिहाड़ जेल में अभी भी बंद हैं।

sanjay singh

बता दें संजय सिंह ने 2012 में आम आदमी पार्टी ज्‍वाइन की थी। संजय सिंह आप पार्टी के तेजतर्रार नेता हैं जो अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। भाजपा पर आए दिन हमले करते हुए तीखे बयान देकर सुर्खियों में रहने वाले संजय सिंह की गिनती देश के प्रभाव‍शाली नेताओं में होती है।

संजय सिंह को दूसरी बार मिली है ये जिम्‍मेदारी

2018 में संजय सिह पहली बार राज्‍यसभा के लिए चुने गए थे और इस बार दूसरी बार वो फिर से चुने गए हैं।राज्यसभा के सदस्य के तौर पर संजय सिंह ने AAP के विधायी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए अन्य राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन बनाने और बातचीत करने में अहम भूमिका निभाई है।

संसदीय दल का अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद क्‍या होगी संजय सिंह की जिम्‍मेदारी

बता दें दूसरी बार आप के संसदीय दल का अध्‍यक्ष चुने जाने के बाद वो और अहम भूमिका आ चुके हैं। संजय सिंह को आम आदमी पार्टी की गतिविधियों के समन्‍वय के लिए जिम्‍मेदार होंगे। विधायी रणनीतियों को प्रभावी ढंग लागू किया जाए ये सुनिश्ति करेंगे।

इसके साथ ही उनकी जिम्‍मेदारी होगी कि सांसदों के बीच अनुशासलन बना रहे। इसके अलावा पार्टी का संसदीय अध्‍यक्ष पार्टी और राजनीतिक पार्टियों, सरकारी अधिकारियों और संसदीय समितियों के बीच प्राथमि संपर्क के रूप में भी काम करता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+