Delhi News: भाजपा पर बिफरी आम आदमी पार्टी, आतिशी ने उम्मीदवार बदलने को बताया नौटंकी
Delhi News: दिल्ली में भाजपा के चार सांसदों के टिकट काटने पर आम आदमी पार्टी ने सवाल खड़ा किया है। आप नेत्री आतिशी ने कहा कि भाजपा पहले अनुपयोगी लोगों को टिकट देती हैं। इस वजह से वह जीतने के बाद पांच साल गायब रहते हैं। उनके हारने की आशंका के मद्देनजर पांच वर्ष बाद भाजपा प्रत्याशी बदलने की नौटंकी करती हैं।

आतिशी ने आगे कहा कि इसी कारण बीजेपी ने चार सांसदों का टिकट काट कर नए लोगों को उम्मीदवार बनाया है, लेकिन अब दिल्ली वाले गुमराह होने वाले नहीं हैं और इस बार सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत तय है। आतिशी ने कहा कि भाजपा ने देश विरोधी ताकतों का कोर्ट में साथ देने वाली बांसुरी स्वराज को नई दिल्ली से उम्मीदवार बनाया है। इससे जनता बेहद आहत है। भारतीय जनता पार्टी को अपना उम्मीदवार बदल देना चाहिए।
रविवार को नई दिल्ली सीट से आप उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने पार्टी मुख्यालय में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में भाजपा और बांसुरी स्वराज पर आरोप लगाए। आतिशी ने कहा कि बीजेपी एमसीडी से लेकर लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बदलने का कार्य करती आई हैं और शनिवार कोइसकी बानगी जारी भाजपा उम्मीदवारों की सूची में देखा जा सकती है। भारतीय जनता पार्टी ने पांच सांसदों में से चार को बदल दिया।












Click it and Unblock the Notifications