Aaj Ka Mausam: दिल्ली में मार्च में ही टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 39 डिग्री, जानिए कब मिलेगी राहत?
Aaj Ka Mausam: मार्च में ही दिल्ली में लोगों के पसीना निकल रहा है, लोग चिलचिलाती गर्मी से काफी दुखी हैं तो वहीं मौसम वैज्ञानिक भी हैरान है कि मई-जून में दिल्ली का क्या होगा? बुधवार को दिल्ली में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के सफदरजंग में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे पहले साल 2022 में दिल्ली में ऐसा हुआ था, जब 31 मार्च को दिल्ली 39 डिग्री पर उबली थी। हालांकि एक राहत बात ये है कि पश्चिमी विक्षोभ के आसार नजर आ रहे हैं, जिसकी वजह से मौसम में तब्दीली देखने को मिलेगी।

आईएमडी ने कहा है कि अगले तीन दिनों में दिल्ली की सूरत बदलेगी और यहां पर बारिश होने के आसार हैं और इस दौरान यहां पर हवाएं भी चलेंगी जिनकी स्पीड 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है।
29 मार्च तक दिल्ली के ताप में कमी आने के आसार(Aaj Ka Mausam)
इसका असर आज से देखने को मिल सकता है इसलिए आज दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में बादल छाए रहने का अनुमान है, जिससे तापमान में कमी आ सकती है। 29 मार्च तक दिल्ली के ताप में कमी आने के भी संभावना है।
अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री (Aaj Ka Mausam)
मौसम विभाग के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना बनी हुई है।
जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर उत्तर भारत के अन्य राज्यों में अभी से ही गर्मी बढ़ गई है। यूपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, झारखंड सब अभी से ही गर्मी से तप रहे हैं। इन राज्यों में वीकेंड पर बरसात होने के आसार नजर आ रहे हैं।
असम, मणिपुर, सिक्किम में बारिश के आसार
पूर्वोत्तर में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनता दिख रहा है, जिसकी वजह से असम, मणिपुर, सिक्किम में बारिश के आसार दिख रहे हैं तो वहीं हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में आज मेघ बरस सकते हैं तो वहीं साउथ में भी गर्मी का प्रकोप देखने मिलेगा। कर्नाटक और तमिलनाडु में तो मौसम शुष्क बना हुआ है।
आंध्र प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)
लेकिन आंध्र प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।एपीएसडीएमए के प्रबंध निदेशक आर कुर्मनध ने कहा, "आंध्रा के 108 मंडलों में से श्रीकाकुलम जिले में 15, विजयनगरम जिले में 21, पार्वतीपुरम मन्यम जिले में 10 और अल्लूरी सीतारामराजू जिले में आठ मंडलों में लू चलने की संभावना है। हमने इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।"












Click it and Unblock the Notifications