Delhi Rains: 'टिप -टिप नहीं, जमकर बरसा पानी', दिल्ली में मौसम हुआ सुहाना, जानिए IMD का बड़ा अपडेट
Delhi Rains: आखिरकार दिल्ली में बादल बरस ही गए, जिसका इंतजार लोग लंबे वक्त से कर रहे थे। दरअसल पिछले कई दिनों यहां पर हल्की बारिश हो रही थी, जिसने यहां पर उमस बढ़ी दी थी, नमी और गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया हुआ था इसलिए सबको झमाझम बारिश का इंतजार था।
हालांकि मंगलवार को बारिश बहुत तेज तो नहीं हुई लेकिन फिर भी इसकी गति सामान्य से ज्यादा थी और इस वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली और उनके चेहरे खिल गए।

बरसात और ठंडी हवा की वजह से इस वक्त दिल्ली में मौसम सुहाना हो गया है और लोग जमकर इस बारिश का लुत्फ उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी बारिश की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
12 जुलाई तक यहां पर बारिश का ही मौसम रहेगा-IMD
मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में आज पूरे दिन दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने का आशंका को व्यक्त किया है। उसका कहना है कि 12 जुलाई तक यहां पर बारिश का ही मौसम रहेगा। 10 जुलाई के बाद यहां पर झमाझम बारिश होगी और उमस कम होगी।
अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री
आईएमडी ने आज यहां पर अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की बात कही है। ऐसा ही हाल नोएडा और गाजियाबाद में भी रहेगा, फिलहाल आज बादलों के बरसने से लोगों को उमस से राहत मिली है।
हिमाचल और उत्तराखंड में कुदरत ने कहर बरपाया
जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं हिमाचल और उत्तराखंड में कुदरत ने कहर बरपाया हुआ है। पहाड़ों पर मौसम बिगड़ने से आवाजाही प्रभावित हुई है तो वहीं दूसरी ओर आज भी दोनों राज्यों में रेड अलर्ट घोषित है। लोगों से बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलने की अपील की गई है।
केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में आज सुबह से बरसात हो रही
तो वहीं यूपी, बिहार, एमपी और झारखंड में भी मौसम काफी खराब है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तो बाढ़ के आसार नजर आ रहे हैं, इन सभी जगहों पर हाई अलर्ट घोषित है तो वहीं साउथ में भी जमकर बदरा बरस रहे हैं। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में आज सुबह से बरसात हो रही है।
मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में बारिश का तांडव जारी
तो वहीं मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में बारिश का तांडव जारी है। मुंबई में तो बाढ़ जैसे हालात हैं, आज यहां पर स्कूल-कॉलेज बंद हैं तो वहीं रेड अलर्ट जारी है तो वहीं असम में बाढ़ ने करीब 70 लोगों की जीवनलीला समाप्त कर ही है और लाखों लोगों को बेघर कर दिया है।आज भी यहां पर बारिश का अलर्ट जारी किय़ा गया है और लोगों का सावधानी बरतने को बोला गया है।












Click it and Unblock the Notifications