Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में धूप या बारिश? जानिए क्या कहता है मौसम विभाग?
Delhi Weather Updates: पूरे देश में अभी से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं, अप्रैल के महीने में ही लोगों को मई-जून वाली गर्मी झेलनी पड़ रही है, उस पर मौसम विभाग का ताजा अपडेट और चौंकाने वाला है। दिल्ली-एनसीआर में कसकर गर्मी पड़ रही है, लोगों को घरों से बाहर निकलने में भारी दिक्कत हो रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से यहां पर मौसम बदलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और यहां पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ है
दिल्ली की गर्मी का असर आस-पास के राज्यों में भी पड़ेगा और यहां पर बारिश होने के आसार हैं, रही बात आज की तो दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ है और चटक धूप निकली हुई है और दो दिन लोगों को जमकर गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
यहां पर प्रदूषण पहले से काफी बेहतर स्थिति में है
आज यहां पर अधिकतम 38 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। भले ही राजधानी में गर्मी ने परेशान किया हुआ है लेकिन यहां पर प्रदूषण पहले से काफी बेहतर स्थिति में है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 143 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 187 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 248 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 192 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -112 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -115 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
जहां दिल्ली का ये हाल है, तो वहीं पंजाब,हरियाणा, यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़ , पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में बारिश और बर्फबारी हो सकती है इसलिए यहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी है तो वहीं असम, सिक्किम, त्रिपुरा , कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में आज तेज बारिश हो सकती है और इस दौरान आंधी-तूफान आ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications