Delhi Rains Updates: दिल्ली में हुई बारिश से मौसम हुआ Cool-Cool, जानिए पूरे दिन कैसा रहेगा राजधानी का हाल?
Delhi Rains Updates: दिल्ली में गुरुवार सुबह बारिश हुई है, जिसकी वजह से लोगों को ऑफिस और बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हुई है। बारिश की वजह से मौसम कूल-कूल हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने पहले से ही यहां पर भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया था और इस कारण येलो अलर्ट भी जारी है।
उसका कहना है कि इस पूरे हफ्ते यहां पर मौसम भीगा-भीगा ही रहने वाला है तो वहीं नोएडा-गाजियाबाद में भी मौसम का यही हाल रहने वाला है।

आज पूरे दिन हल्की-हल्की बारिश यहां होती रहेगी और बरसात के साथ यहां हल्की हवाएं भी चलेंगी, जिससे कि तापमान में गिरावट आएगी।
आज यहां पर न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आस-पास रहेगा, हालांकि यहां के AQI में थोड़ा इजाफा हुआ है और आज भी दिल्ली के सारे स्टेशनों का AQI सुबह 7 बजे 100 के पार ही दर्ज हुआ है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 108 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 107 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 1 06 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 109 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -104 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -105 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
यूपी, पंजाब, हरियाणा, एमपी, बिहार , एमपी, छत्तीसगढ़ में भी बरसात का अलर्ट जारी है, इन राज्यों में कल से ही बरसात हो रही है तो वहीं गुजरात-राजस्थान , आंध्रा और तेलंगाना में भी अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल, ओडिशा, असम, सिक्किम, मेघालय , तमिलनाडु, केरल , गोवा और महाराष्ट्र में भी हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है।
तो वहीं हिमाचल, उत्तराखंड , लद्दाख और कश्मीर में भी ऑरेंज अलर्ट जारी है तो वहीं उत्तर प्रदेश में भी आंधी-पानी के लिए अलर्ट जारी है और लोगों को मौसम और हेल्थ के प्रति सचेत रहने की हिदायत दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications