Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में ठंड की वापसी? IMD का ताजा अपडेट डराने वाला

Delhi Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का उलटफेर जारी है, एक बार फिर से बारिश की वजह से ठंड की वापसी होती दिख रही है।

Delhi Ka Mausam

भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज यहां पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं और इसी कारण यहां पर न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी और इस कारण फिर से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा।

हालांकि आईएमडी ने कहा है इस तरह का मौसम अगले दो-तीन दिनों तक ही रहेगा और उसके बाद फिर से मौसम साफ हो जाएगा। बारिश का कारण पहाड़ों पर बना पश्चिमी विक्षोभ है जिसके कारण पहाड़ों पर जमकर बरसात हो रही है और जिसका असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है।

अधिकम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है

आज यहां पर अधिकम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।हालांकि बारिश के बाद भी दिल्ली मे प्रदूषण कम नहीं हो रहा है। आज भी दिल्ली में सुबह AQI 299-300 के बीच ही था।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 215 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 219 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 231 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 252 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -232 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -223 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

जहां दिल्ली का ये हाल है, तो वहीं पंजाब,हरियाणा, यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़ , राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा में आज बारिश हो सकती है। तो वहीं हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में बारिश और बर्फबारी हो सकती है तो वहीं असम, सिक्किम, त्रिपुरा औप साउथ में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में मौसम ड्राई बना हुआ है जबकि राजस्थान में भी बारिश की संभावना नजर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+