Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR से कब जाएगी सर्दी? आईएमडी का नया अपडेट डराने वाला

Delhi Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो-तीन दिनों से धूप तो खिल रही है लेकिन सर्दी कम नहीं हुई है। धूप में भी लोगों को सर्द हवाओं ने घेर रखा है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक दिल्ली में एक बार फिर से मौसम पलटी मार सकता है और यहां पर बरसात हो सकती है।

Aaj Ka Mausam

आईएमडी ने आज से लेकर अगले 5 दिनों तक यहां पर बारिश की आशंका को व्यक्त किया है। आज यहां पर अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मौसम विभाग का कहना है कि कोहरा भले ही कम हो गया है लेकिन सर्द हवाओं और बारिश का दौर आने वाले 5 दिनों तक जारी रहेगा। बारिश का कारण पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता है, जिसके कारण पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है।

दिल्ली में प्रदूषण कम नहीं हो रहा है

हालांकि बारिश के बाद भी दिल्ली में प्रदूषण कम नहीं हो रहा है। आज भी दिल्ली में सुबह AQI 299-300 के बीच ही था। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 277 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 281 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 282 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 275 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -269 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -291 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

जहां दिल्ली का ये हाल है, तो वहीं पंजाब,हरियाणा, यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़ में भी आज बारिश हो सकती है जिसके लिए अलर्ट जारी है तो वहीं राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बरसात हो सकती है औऱ यहां पर भी येलो अलर्ट जारी है तो वहीं हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में बर्फबारी का दौर भी चल रह है। तो वहीं दूसरी ओर कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में मौसम साफ और नार्थ ईस्ट में मौसम ड्राई रहने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+