Aaj ka Mausam: धुंध की चादर में लिपटी दिल्ली, AQI पहुंचा 293, आज कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली में मौसम में तब्दीली देखी जा रही है। अब यहां सुबह शाम के पारे में गिरावट हो रही है हालांकि अभी ठंड की शुरुआत हुई नहीं है लेकिन फिर भी मौसम में सिहरन पैदा हो गई है।

अगर आज की बात करें तो आज दिल्ली में ड्राई रहेगा, अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है लेकिन सुबह से यहां पर धुंध की चादर देखी जा रही है।

Aaj ka Mausam

हालांकि दिन में हल्की धूप निकलने के आसार हैं लेकिन हवा में शुष्क वाला वातावरण बना रहेगा लेकिन गिरते तापमान ने यहां पर प्रदूषण बढ़ा दिया है। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक गिरकर 293 पर पहुंच गया। दिल्ली के आनंद विहार इलाके में AQI 339 पर पहुंच गया, जिसे 'बहुत खराब' श्रेणी माना जाता है।

दिल्ली की हवा की गुणवत्ता (AQI) पिछले कुछ दिनों से मध्यम श्रेणी में बनी हुई थी लेकिन आज ज्यादा ही खराब हो गई है। प्रदूषण से बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह 6 बजे दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 253 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 177 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 189 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 196 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -219 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -191 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

दिल्ली में सर्दी की शुरुआत

दिल्ली में न्यूनतम तापमान अब लगातार गिर रहा है, अक्टूबर के अंत तक ये पारा और गिरेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिवाली तक लोगों को सुबह-शाम एक हल्की जैकेट की जरूरत पड़ने लगेगी। जहां दिल्ली-एनसीआर में ये हाल है, वहीं यूपी -बिहार के लोग भी अभी भी उमस से परेशान हैं।

बिहार में आज हल्की बारिश के आसार

पूर्वी यूपी -बिहार में आज हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि पंजाब, हरियाणा, एमपी, छत्तीसगढ़ में आज मौसम ड्राई रहने वाला है। जबकि गुजरात-राजस्थान , बंगाल, ओडिशा, असम, सिक्किम, मेघालय , तमिलनाडु, केरल , गोवा और महाराष्ट्र में भी हल्की बारिश बो सकती है तो वहीं आंध्रा -तेलंगाना में आज भी येलो अलर्ट जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+