Aaj Ka Mausam: दिल्ली- NCR में हल्की बारिश ने कम किए गर्मी के तेवर, आज कैसा रहेगा दिनभर मौसम?
Delhi Weather Updates: अप्रैल में ही मई वाली गर्मी झेल रहे दिल्ली-एनसीआर को सोमवार तड़के कुछ राहत मिली है क्योंकि यहां पर हल्की बारिश हुई है।

बरसात के कारण गर्मी के तेवर थोड़े कम हुए हैं, हालांकि दिन चढ़ने के साथ-साथ ही मौसम खुल गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आज पूरे दिन दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहेंगे लेकिन कहीं-कहीं हल्की बरसात होगी।
लोगों को गर्मी और तपन से राहत नहीं मिलेगी
हालांकि लोगों को गर्मी और तपन से राहत नहीं मिलेगी क्योंकि राजधानी में आज भी अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का कारण पहाड़ी इलाकों में एक्टिव हो रहा पश्चिमी विक्षोभ है, जिसकी वजह से दिल्ली-एनसीआर में बारिश हुई और ठंडी हवाएं चलीं। फिलहाल राजधानी में प्रदूषण पहले से काफी बेहतर स्थिति में है ।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 149 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 189 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 249 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 199 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -119 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -113 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
जहां दिल्ली का ये हाल है, तो वहीं पंजाब,हरियाणा, यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़ , पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा में हीटवेव ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है, यहां पर अलर्ट जारी है।
कश्मीर में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना
तो वहीं हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है तो वहीं असम, सिक्किम, त्रिपुरा , कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में गर्मी का सिलसिला जारी रहेगा और कुछ स्थानों पर हल्की बरसात होने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications