Delhi Ka Mausam: दिल्ली-NCR में हल्की बारिश ने फिर बढ़ाई ठंडक, जानिए कब ठीक होगा मौसम?

Delhi Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का उलटफेर जारी है, बीते दस दिनों से दिन में तो लोगों को गर्मी महसूस होने लगी थी और दोपहर में बाहर निकलने में उन्हें परेशानी हो रही थी लेकिन एक बार फिर से यहां पर मौसम ने पलटी मारी है।

Delhi Ka Mausam

सोमवार रात से यहां पर बरसात हो रही है, जिससे एक बार फिर से मौसम में ठंडक पैदा हो गई है। इस वक्त दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाएं चल रही हैं।

भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि अलीपुर, बुराड़ी, रोहिणी, बादिली, मॉडल टाउन, करावल नगर, आजादपुर, पीतमपुरा, मुंडाका और पश्चिम विहार और बहादुरगढ़ में अगले दो घंटों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

Recommended Video

    Delhi Ka Mausam: दिल्ली-NCR में हल्की बारिश ने फिर बढ़ाई ठंडक

    पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता

    बारिश का कारण पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता है, जिसका असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है और इसी कारण यहां पर बरसात हो रही है, अनुमान के मुताबिक अगले दो दिनों तक मौसम यहां पर भीगा-भीगा ही रहने वाला है। आज यहां पर अधिकम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

    हालांकि बारिश के बाद भी दिल्ली मे प्रदूषण कम नहीं हो रहा है। आज भी दिल्ली में सुबह AQI 299-300 के बीच ही था।

    The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

    • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 219 AQI
    • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 238 AQI
    • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 242 AQI
    • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 255 AQI
    • परपड़गंज, दिल्ली -239 AQI
    • लोधी रोड, दिल्ली -221 AQI

    यह भी जानिए

    • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
    • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
    • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
    • 201 से 300 के बीच 'खराब',
    • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
    • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

    जहां दिल्ली का ये हाल है, तो वहीं पंजाब,हरियाणा, यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़ , राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा में आज मौसम ड्राई रहेगा तो वहीं हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में बारिश और बर्फबारी हो सकती है तो वहीं पूर्वोत्तर में भी हल्की बरसात होने के आसार हैं और इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+