Delhi Rains Updates: दिल्ली में बरसे बादल, मौसम विभाग ने किया है Yellow Alert जारी
Delhi Rains Updates: दिल्ली में आज भी मौसम गीला ही है, बुधवार सुबह हल्की बरसात होने से राजधानी में मौसम खुशनुमा हो गया है। आपको बता दें कि IMD ने पहले ही राजधानी में बारिश की आशंका व्यक्त की थी और इसी वजह से येलो अलर्ट जारी किया था।
तो वहीं नोएडा-गाजियाबाद में भी मौसम का यही मिजाज है, वहां भी हल्की फुहारें पड़ी हैं। भारतीय मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि आज पूरे दिन यहां पर हल्की हवाएं चलेंगी, जिससे कि तापमान में गिरावट आएगी।

आज यहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आस-पास रहेगा। तो वहीं एक बार फिर से दिल्ली की आबो-हवा में परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
Recommended Video
दिल्ली के सारे स्टेशनों का AQI 100 के पार
बीते दो दिनों से यहां के AQI में थोड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है और आज भी दिल्ली के सारे स्टेशनों का AQI सुबह 6 बजे 100 के पार ही था।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 107 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 104 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 1 05 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 103 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -101 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -104 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर यूपी, पंजाब, हरियाणा, एमपी, बिहार , एमपी, छत्तीसगढ़ में भी बरसात का अलर्ट जारी है।
गुजरात-राजस्थान, आंध्रा -तेलंगाना में अलर्ट जारी
गुजरात-राजस्थान, आंध्रा -तेलंगाना में भी अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल, ओडिशा, असम, सिक्किम, मेघालय , तमिलनाडु, केरल , गोवा और महाराष्ट्र में भी बारिश की आशंका है और इस कारण यहां पर चेतावनी जारी की गई है।
लद्दाख और कश्मीर में ऑरेंज अलर्ट जारी
तो वहीं हिमाचल, उत्तराखंड , लद्दाख और कश्मीर में भी आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी है तो वहीं उत्तर प्रदेश के करीब 38 जिलों में आज तेज बारिश की संभावना है, कुछ जगहों में तो तेज आंधी-पानी भी आ सकती है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है और लोगों के हेल्थ के प्रति सचेत रहने की भी बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications