Aaj Ka Mausam: दिल्ली में आज दिखेगी धूप और बारिश की लुकाछिपी, जानिए कब मिलेगी सर्दी से राहत?
Delhi Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का रौद्र रूप जारी है, कभी कोहरा तो कभी बारिश ने लोगों को तंग किया हुआ है। मौसम विभाग का ताजा अपडेट कहता है कि दिल्ली में आज सूरज बाबा आंख-मिचौली खेल सकते हैं।

हल्की धूप, हल्की बारिश और हल्की हवाओं के बीच आज यहां का मौसम रहने वाला है। फिलहाल आज भी यहां पर कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी है, हालांकि पिछले दिनों की अपेक्षा आज कोहरा थोड़ा कम था।
आईएमडी कि दिल्ली में अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा और पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से यहां पर हल्की हल्की बारिश होती रहेगी। फिलहाल आज भी कोहरे के कारण दिल्ली रेृलवे स्टेशन से कई ट्रेनें लेट चल रही हैं, विमान सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।
आईएमडी का अनुमान है कि आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने के आसार हैं। फिलहाल बारिश के बाद भी प्रदूषण विद्यमान है।
AQI 299-300 के बीच, हवा आज भी खराब
आज भी दिल्ली में सुबह AQI 299-300 के बीच ही था। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 276 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 287 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 289 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 273 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -269 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -291 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
जहां दिल्ली का ये हाल है, तो वहीं पंजाब,हरियाणा, यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़ में भी आज बारिश हो सकती है तो राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है औऱ यहां पर भी येलो अलर्ट जारी है तो वहीं हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में बर्फबारी हो रही है।
केरल में मौसम आज मौसम साफ रहेगा
तो वहीं दूसरी ओर कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में मौसम आज मौसम साफ रहेगा और पूर्वोत्तर में मौसम शुष्क रहने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications