Aaj ka Mausam: दिल्ली में आज धूप या बरसात? जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा?
Delhi Rains Updates: दिल्ली में बीते दो-तीन दिनों से बरसात नहीं हुई है,जिसके कारण तापमान में वृद्धि देखी गई है और लोगो को उमस का सामना करना पड़ा रहा है।
मौसम विभाग का कहना है कि आज भी राजधानी में मौसम साफ ही रहेगा और बारिश होने के चांस नहीं है और इस कारण मौसम शुष्क बना ही रहेगा।

आईएमडी ने कहा है कि दिल्ली में मानसून अब विदाई के मोड में है और तीन-चार दिनों में ही ये पूर्ण रूप से यहां से विदा हो जाएगा और इसी कारण य़हां पर बारिश ना होने के नगण्य आसार हैं।
अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तापमान की संभावना
आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। तो वहीं कल यहां पर पर अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया।
बारिश के बावजूद यहां के AQI में थोड़ा परिवर्तन होगा
नोएडा-गाजियाबाद में भी वेदर ड्राई रहेगा, हालांकि बारिश के बावजूद यहां के AQI में थोड़ा परिवर्तन देखने को मिला है, हालांकि स्थिति नियंत्रित है लेकिन फिर भी AQI का बढ़ना सही नहीं होता है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह 6 बजे दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 115 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 123 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 1 18 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 113 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -115 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -116 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
जहां दिल्ली-एनसीआर में ये हाल है, वहीं यूपी -बिहार के कुछ जिलों में बाढ़ के आसार बने हुए हैं लेकिन आज दोनों ही राज्यों में बारिश के आसार नहीं हैं, बस कुछ जगहों पर हल्की बूंदा-बादी हो सकती है। पूर्वी बिहार इन दिनों बाढ़ की चपेट में हैं।
सीएम नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित एरिया का दौरा किया
तो वहीं एक दिन पहले ही सीएम नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित एरिया का दौरा भी किया था जबकि यूपी के कुछ जिलों में नदियां उफान पर हैं लेकिन राहत की बात ये है कि इन दोनों जगहों पर अब बारिश के आसार ना होने से नदियों का वॉटर लेवल अब डाउन हो रहा है।
गोवा और महाराष्ट्र में हल्की बारिश की संभावना
पंजाब, हरियाणा, एमपी, छत्तीसगढ़ में आज हल्की बारिश होने के आसार हैं तो वहीं आज गुजरात-राजस्थान , आंध्रा -तेलंगाना , बंगाल, ओडिशा, असम, सिक्किम, मेघालय , तमिलनाडु, केरल , गोवा और महाराष्ट्र में हल्की बारिश की संभावना है और इसके लिए चेतावनी जारी की गई है।
लद्दाख और कश्मीर में आसमान साफ रहेगा
तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल, उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं लद्दाख और कश्मीर में आसमान साफ रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications