Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi ka Mausam: दिल्ली में जारी है सर्दी का तांडव, कब जाएगी ठंड?

Delhi Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर से तो सर्दी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। कभी कोहरा तो कभी बारिश ने लोगों को तंग किया हुआ है, रविवार सुबह 11 बजे की बारिश के बाद दिल्ली में मौसम साफ हुआ तो लोगों को कुछ राहत हुई लेकिन बर्फीली हवाओं ने फिर से लोगों को तंग कर दिया है।

Delhi ka Mausam

तो वहीं दूसरी ओर सोमवार को भी मौसम में नमी देखी गई है, हालांकि आज बारिश तो नहीं हुई है लेकिन कोहरे ने फिर से लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। सुबह से घना कोहरा राजधानी में छाया हुआ है।

मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली में अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा और पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से लोगों को बर्फीली हवाओं का सामना अगले तीन दिनों तक करना ही पड़ेगा।

कोहरे की वजह से कई ट्रेनें लेट चल रही हैं

दिल्ली रेलवे स्टेशन से आज भी कोहरे की वजह से कई ट्रेनें लेट चल रही हैं, विमान सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। भारतीय मौसम विभाग ने वैसे आज यहां पर हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।। आईएमडी का अनुमान है कि आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने के आसार हैं। फिलहाल बारिश के बाद भी प्रदूषण विद्यमान है।

आज भी दिल्ली में सुबह AQI 299-300 के बीच ही था। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 296 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 279 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 288 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 271 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -267 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -287 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

जहां दिल्ली का ये हाल है, तो वहीं पंजाब,हरियाणा, यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट जारी है, आज सुबह से ही राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। तो वहीं हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में स्नोफॉल हो रहा है। तो वहीं दूसरी ओर कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में मौसम आज मौसम साफ रहेगा और पूर्वोत्तर में मौसम ड्राई ही रहेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+