Aaj ka Mausam: कोहरे का 'कोहराम', ट्रेनें-फ्लाइट्स सभी लेट, IGI एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
Aaj ka Mausam: शीतलहर और गंभीर प्रदूषण से जूझ रही दिल्ली में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है,जिससे लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है। दृश्यता काफी कम होने की वजह से फ्लाइट्स और ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी लेट से चल रही हैं।
Recommended Video
जिसके कारण यात्रियों को एयरपोर्ट और प्लेटफार्म पर रूकने के लिए विवश होना पड़ रहा है। कोहरे की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट ने आज एडवाइजरी जारी की है।

जिसमें कहा गया है कि 'घर से बाहर निकलते वक्त जरूर एक बार अपनी फ्लाइट्स का सट्टेटस जरूर चेक करें। जो उड़ानें CAT III के अनुरूप नहीं हैं, उन पर असर पड़ सकता है और यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की अद्यतन जानकारी के लिए एयरलाइन से संपर्क करें।'
दिल्ली आने वाली कम से कम 20 ट्रेनें विलंब
तो वहीं दूसरी ओर कोहरे की वजह से बुधवार को देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली कम से कम 20 ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। इनमें गोवा एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस शामिल हैं। शीत लहर के कारण आज सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, हालांकि ये मंगलवार से 7 डिग्री ज्यादा है।
पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में गिरेगा पारा
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में तापमान में और गिरावट का अनुमान लगाया है। उसने शीत लहर की स्थिति की भविष्यवाणी की है, जिससे कुछ क्षेत्रों में तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। तो वहीं आज से लेकर 48 घंटों तक दिल्ली और आस-पास के इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना बनी हुई है।
AQI बहुत ज्यादा खराब श्रेणी मेंं, लोग परेशान
आज भी यहां का AQI बहुत ज्यादा खराब श्रेणी में है। तो वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज पूरे दिन आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 20 डिग्री सेल्सियस और 8-9 डिग्री सेल्सियस रहने की बात कही है।
26-28 दिसंबर के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा
मौसम विभाग ने कहा है कि 26 से 28 दिसंबर के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे दिल्ली और आसपास इलाकों में बरसात होगी और सर्दी बढ़ेगी।
राजस्थान , बंगाल बुरी तरह से ठंड से कांप रहा
दूसरी ओर यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, एमपी, छत्तीसगढ़ , राजस्थान , बंगाल बुरी तरह से ठंड से कांप रहा है। कोहरे में लोगों का घर से बाहर निकलना काफी मुश्किल हो रहा है। आने वाले दिनों में भी सर्दी का सितम यूं ही जारी रहेगा। तो वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी हो सकती है। इसलिए अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications