Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में फिर दिखेगा शीतलहर का प्रकोप, जानिए IMD का बड़ा अपडेट

Aaj Ka Mausam in Delhi (दिल्ली का मौसम):दिल्ली में आज यान्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

Delhi Weather Today

Delhi Ke Mausam Ki Jankari: शीतलहर और कोहरे की मार झेल रहे दिल्ली में आज से एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने पहले से ही यहां पर आज के लिए अलर्ट जारी किया है। उसका कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ में हुए परिवर्तन के कारण बीते दो दिनों में दिल्ली के तापमान में मामूली बढ़त देखी गई है लेकिन आज से एक बार फिर से लोगों को ठंडी हवाओं का सामना करना पड़ सकता है और यही नहीं रविवार से लेकर गुरुवार तक पूरे उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ सकता है और कई जगहों पर पारा शू्न्य के नीचे भी जा सकता है।

Delhi Weather Today

कोहरे के कारण आज भी दिल्ली-एनसीआर में वाहनों की गति काफी धीमी है, तो वहीं ट्रेनें-फ्लाइट्स काफी लेट चल रही हैं, जिसकी वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। दिल्ली में कड़ाके की ठंड के साथ प्रदूषण भी चरम पर है। आज भी यहां के कई इलाकों में AQI 300 के पार है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 288 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 188 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 302AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 332 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली - 365 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 312 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली AQI 311

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने के आसार हैं। तो वहीं यूपी , एमपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में कोहरे का असर देखने को मिल रहा है, मौसम विभाग ने यहां भी शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी किया हुआ है और लोगों को सेहत के प्रति सचेत रहने को कहा है।

Delhi Weather Today

इन राज्यों में होगी बर्फबारी

कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाके में बर्फबारी का दौर आज भी जारी रहेगा तो वहीं तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश में मौसम साफ रहेगा तो वहीं पूर्वोत्तर के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+