Delhi Weather Today: ठंड से कांप रही है दिल्ली, कोहरे की गिरफ्त में NCR, जानिए आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री के आस-पास रह सकता है तो वहीं दूसरी ओर यहां पर प्रदूषण भी चरम स्तर पर है।

Delhi Ke Mausam Ki Jankari: देश की राजधानी में अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है, दिल्ली में इस वक्त घना कोहरा छाया हुआ है तो वहीं अब लोगों को घर से बाहर निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अब दिल्ली का मौसम यूं ही रहेगा और आने वाले दस दिनों में यहां पर कोई परिवर्तन की गुंजाइश नहीं है। दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में अब ठंड का प्रकोप देखने को मिलेगा। लोगों को ठिठुरन और शीतलहर का सामना करना पड़ेगा उसने यहां पर कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया हुआ है।

कोहरे की वजह से कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं तो वहीं कई फ्लाइट्स भी अपने निर्धारित वक्त से काफी लेट हैं। बसों पर भी असर पड़ा है। नोएडा में रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक की रोडवेज बसें नहीं चल रही हैं। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री के आस-पास रह सकता है तो वहीं दूसरी ओर यहां पर प्रदूषण भी चरम स्तर पर है। यहां के कई इलाकों में AQI 390 के पार है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 399 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 397 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 393 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 392 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली - 312 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 389 AQI

एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान आज 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने के आसार हैं। कश्मीर और हिमाचल में कड़ाके की ठंड जारी है। कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में आज भी बर्फबारी की आशंका है तो वहीं बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब , हरियाणा और राजस्थान में शीतलहर और कोहरे के लिए अलर्ट जारी है तो वहीं दक्षिण और पूर्वोत्तर में मौसम साफ है, जबकि पंजाब, हरियाणा में इस वक्त घना कोहरा छाया हुआ है और दृश्यता काफी कम हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications