Delhi Weather Today: दिल्ली में पारा गिरा, बढ़ने लगी है ठंड , जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

Aaj Ka Mausam in Delhi (दिल्ली का मौसम): आज दिल्ली के कई इलाकों में AQI 300 के पार है तो वहीं रविवार को न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Delhi Weather Today

Delhi Ke Mausam Ki Jankari: देश की राजधानी दिल्ली में सर्दी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है, कोहरे और स्मोग की चादर में लिपटी दिल्ली अब ठंडी होती जा रही है। हालांकि दिन में धूप निकलने की वजह से लोगों को राहत मिली हुई है लेकिन मौसम विभाग ने कहा कि अब दिल्ली में तेजी से तापमान गिरेगा। शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस था, जो कि सामान्य से दो डिग्री कम था और आज भी यहां का तापमान यही रहने वाला है तो वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आस-पास रह सकता है।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi में कड़ाके की ठंड, इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी | वनइंडिया हिंदी | *News
    Aaj Ka Mausam

    तो वहीं दूसरी ओर आज दिल्ली की हवा में पहले से सुधार देखा गया है लेकिन प्रदूषण कम नहीं हुआ है। आज भी यहां के कई इलाकों में AQI 300 के पार है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

    • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 289 AQI
    • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 310 AQI
    • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 312 AQI
    • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 311 AQI
    • परपड़गंज, दिल्ली - 302 AQI
    • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 332 AQI
    • लोधी रोड, दिल्ली AQI 299

    ये है मापदंड

    • शून्य और 50 के बीच AQI "अच्छा",
    • 51 और 100 के बीच AQI "संतोषजनक",
    • 101 और 200 के बीच AQI "मध्यम",
    • 201 और 300 के बीच AQI "खराब",
    • 301 और 400 के बीच AQI "बहुत खराब"
    • 401 और 500 के बीच AQI "काफी खराब"


    Delhi/NCR Ka Mausam

    अगर एनसीआर की बात करें तो आज नोएडा में न्यूनतम तापमान आज 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं।

    Delhi Ka Mausam

    Mausam Ki Jankari

    वैसे आज कश्मीर और हिमाचल में कड़ाके की ठंड जारी है। कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में शनिवार को पारा माइनस में है। तो वहीं श्रीनगर में तापमान माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में माइनस 4.3 डिग्री और गुलमर्ग में माइनस 2 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा है तो वहीं मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में पारा गिरा है तो वहीं राजस्थान के चुरु में तापमान पांच डिग्री पहुंच गया है तो दूसरी ओर तमिलनाडु-पुडुचेरी के मौसम सें सुधार हुआ है। बारिश थमने से लोगों को राहत मिली हुई है तो वहीं कर्नाटक के बेंगलुरु में भी आज मौसम साफ है और धूप निकली हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+