Delhi Weather Today: दिल्ली में ठंड प्रचंड, दिखने लगा कोहरे का असर, शीतलहर के लिए Orange Alert जारी

आने वाले दिनों में अब दिल्ली ही नहीं बल्कि नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत एनसीआर में भी कोहरे और शीतलहर का प्रकोप रहेगा इसके लिए विभाग ने यहां पर अलर्ट जारी किया हुआ है।

 Delhi Weather Today

Delhi Ke Mausam Ki Jankari: देश की राजधानी दिल्ली में अब ठंड ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले दो दिनों के अंदर दिल्ली के तापमान में जबरदस्त गिरावट हुई है। दिल्ली में इस वक्त घना कोहरा छाया हुआ है तो वहीं अब लोगों को ठिठुरन का भी एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और कहा है कि अगले पांच दिनों के अंदर दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है इसलिए सभी को स्वास्थ्य के प्रति काफी अलर्ट रहने की जरूरत है।

 Delhi Weather Today

दिल्ली में आज कोहरे की वजह से सुबह लोगों के आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिल्ली के पालम इलाके में सुबह करीब 5.30 बजे विजिबिलिटी 25 मीटर तक दर्ज की गई है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री के आस-पास रह सकता है और दिन में धूप निकलेगी। वैसे आने वाले दिनों में अब दिल्ली ही नहीं बल्कि नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत एनसीआर में भी कोहरे और शीतलहर का प्रकोप रहेगा इसके लिए विभाग ने यहां पर अलर्ट जारी किया हुआ है।

दिल्ली में प्रदूषण भी चरम स्तर पर

तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली में प्रदूषण भी चरम स्तर पर है। आज भी यहां के कई इलाकों में AQI 400 के पार है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 391 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 302 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 399AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 401 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली - 402 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 392 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली AQI 398

अगर एनसीआर की बात करें तो आज नोएडा में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं।

 Delhi Weather Today

वैसे आज कश्मीर और हिमाचल में कड़ाके की ठंड जारी है। कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में आज भी बर्फबारी की आशंका है तो वहीं बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब , हरियाणा और राजस्थान में शीतलहर और कोहरे के लिए अलर्ट जारी है तो वहीं साउथ में मौसम साफ रहेगा, हालांकि हवा में ठंडक रहेगी लेकिन तमिलनाडु, बेंगलुरु में मौसम साफ और शुष्क रहेगा और हल्की हवाएं चल सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+